सात फरवरी को जब 24 साल की एक महिला एक पर्यटन स्थल से अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी तब रामगढ़ घाटो मार्ग के समीप उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस कांड के सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

रामगढ़ (झारखंड). राष्ट्रीय जनजाति आयोग (एनसीएससी) ने शनिवार को झारखंड सरकार को रामगढ़ जिले में सात फरवरी को हुई सामूहिक बलात्कार की वारदात की त्वरित सुनवाई कराने को कहा ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चारों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सात फरवरी को जब 24 साल की एक महिला एक पर्यटन स्थल से अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी तब रामगढ़ घाटो मार्ग के समीप उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस कांड के सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पीड़िता को शीघ्र इंसाफ मिलना चाहिए।

पासवान ने कहा, ‘‘ बलात्कार मानवता के विरूद्ध अपराध है और राज्यों को दोषियों को यथाशीघ्र सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालतों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करना चाहिए। नागरिक संस्थाओं को ऐसे गुनहगारों का बहिष्कार करना चाहिए।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)