झारखंड के मौलाना की मध्य प्रदेश में हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां मर्डर के सात दिनों बाद जंगल में आधा जला हुआ शव गुरुवार के दिन बरामद किया गया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कारण से हुआ मर्डर...

रांची (झारखंड): झारखंड के एक मौलाना की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। मौलाना की हत्या कर शव को जंगल में जला दिया गया। सात दिनों बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को जंगल से मौलाना का आधा जला शव बरामद किया। उनकी हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना अताउल्लाह कासमी झारखंड के पलामू जिला के रहने वाले थे। पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में उनका घर है। वे झाड़-फूंक का काम करते थे। उनकी हत्या के बाद मुसलिम समाज के लोगों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी एमपी पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी बजरंग दल का सदस्य है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़मनिया जंगल में मिला मौलाना का शव
मौलाना अताउल्लाह कासमी का शव गुरुवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के गुरहा पड़मनिया जंगल में मिला। बताया जा रहा है कि झाड़- फुंक के लिए एमपी के उधिया में रहने वाले शिव शंकर यादव ने उन्हें पलामू से एमपी बुलाया था। मौलाना आरोपी की बहन की तबीयत खराब होने पर झाड़फूंक करते थे। बताया जा रहा है कि मौलाना का ससुराल भी मध्य प्रदेश में है। वे ससुराल में भी झाड़-फूंक के लेकर फेमस हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपी शि‌‌‌व शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया है कि मौलाना की पहचान ना हो सके इसलिए उसने मौलाना के शव को जला दिया। 

21 सितंबर से लापता थे मौलाना
मृतक के परिजनों का कहना है मौलाना अताउल्लाह कासमी 21 सितंबर से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिंहपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। 19 सितंबर को आरोपी ने अपनी बहन की झाड़-फूंक के लिए मध्य प्रदेश बुलाया था। मौलाना 21 सितंबर को आरोपी के घर झाड़-फूंक के लिए गए थे। जिसके बाद से वे लापता थे। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक मौलाना को लेकर बाइक से जा रहा था। इसकी दौरान पड़मनिया जंगल में मौलाना की हत्या कर दी गई। शव की पहचान ना हो इसलिए शव को जला दिया गया।

इधर आरोपी ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में बताया है कि मौलाना उनकी बहन के साथ झाड़फूंक के नाम पर गलत हरकत करता था। इसलिए उसने मौलाना की हत्या की।

यह भी पढे़- इस हसीना से बचके रहना: पलक झपकते कर जाती है कांड, 11 बार जा चुकी है जेल...पुलिस भी इससे परेशान