मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई कर तत्काल उन्हें इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लड़की के लिए न्याय की मांग की जा रही है। लोग समर्थन में कमेंट्स कर रहे हैं।

रांची : झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ (Pakur) में आदिवासी लड़की ने गैर आदिवासी लड़के से प्यार क्या किया, उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो आरोपी लड़के का दोस्त बना रहा था। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की स्कूल ड्रेस में है। लड़का उसे पीटते हुए खेत में ले जा रहा है। उसके ऊपर लात-घूंसे बरसा रहा है। वीडियो में लड़के की हरकत इतनी शर्मनाक है कि हम आपको नहीं दिखा सकते। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस से लेकर सरकार तक हड़कंप मच गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक हाथीमार इलाके के एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की किसी गैर आदिवासी लड़के से प्यार करती थी। यहीं के महेशपुर का रहने वाले लड़के को यह बात नागवार गुजरी। उसने पहले लड़की की जमकर पिटाई की, उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर कोई भी आदिवासी लड़की किसी गैर आदिवासी लड़के के साथ रिश्ता जोड़ेगी कि तो उसका भी यही हश्र होगा।

सीएम ने दिए जांच के आदेश
रजनी मुर्मू नाम के टि्वटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) तक पहुंचा तो उन्होंने ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए पाकुड़ पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने लिखा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

एक आरोपी गिरफ्तार
वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो 15 दिन पुराना है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़के को रिमांड होम भेज दिया गया है। दूसरे लड़की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें-ऐसे बेटे पर धिक्कार है : पिता की अर्थी को कंधा देने से इनकार, बेटियों आगे आईं, किया अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें-एक साधु ने 10 साल की बच्ची का किया रेप, तो दो बाबा गेट पर देते रहे पहरा, पढ़िए झारखंड की ये शर्मनाक खबर