कोरोना के खतरे के बीच जहां लोग भूखे-प्यासे बेसाहारा लोगों के लिए दो वक्त का खाना और राशन बांट रहे हैं। वहीं झारखंड में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक मसीहा बन एक मासूम बच्ची को सहारा देने के नाम पर उसे अपने घर लाया और उसके साथ रेप करने लगा।

रांची. कोरोना के खतरे के बीच जहां लोग भूखे-प्यासे बेसाहारा लोगों के लिए दो वक्त का खाना और राशन बांट रहे हैं। वहीं झारखंड में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक मसीहा बन एक मासूम बच्ची को सहारा देने के नाम पर उसे अपने घर लाया और उसके साथ रेप करने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बच्ची को आरोपी के चगुंल से छुड़ाया
दरअसल, इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना राजधानी रांची से सामने आई। जहां पेश से ठेकेदार मुस्तफा ने बच्ची के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे माता-पिता को सौंप दिया।

मसीहा बन बच्ची को बनाया हवस का शिकार
बता दें कि 31 मई को एक नाबालिग बच्ची अपने माता-पिता से नाराज होकर छोड़कर चली गई थी। वह बरियातु इलाके में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में छुपि हुई थी। जब कुछ मजदूरों ने भूखी प्यासी बच्ची को देखा तो उन्होंने उसके बारे में ठेकेदार मुस्तफा को बताया ताकि वह उसको सहारा दे सके। आरोपी मासूम को खाना खिलाने के नाम पर अपने घर ले आया। देर रात जब घरवाले नींद में होते थे तो मुस्तफा बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। 

आरोपी की पत्नी ने बच्ची को बचाया
तीसरे दिन जब आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था तो वह चीखने लगी और उसकी पत्नी की नींद खुली गई। महिला ने बच्ची को उसके हाथ से बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही मुस्तफा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।