झारखंड में गुरुवार 29 सितंबर के दिन हुई कैबिनेट मीटिंग में हेमंत सरकार ने 30 प्रस्तावों पर मंजूरी दी है। इसकी जानकारी बैठक की सचिव वंदना डाडेल ने दी। इस मीटिंग के तहत जमशेद में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाए जाने की भी मंजूरी दी गई है। 

रांची (झारखंड): झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को हुई। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। गुरुवार की देर शाम कैबिनेट की सचिव वंदना डाडेल ने कैबिनेट में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, चंपई सोरेन, हफीजुल अंसारी, बन्ना गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोहरदगा, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने को मंजूरी दी गयी। इन अस्पतालों के निर्माण में 52 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की मंजूरी दी गई। इसके अलावा जमशेदपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण की मंजूरी दी गई। इसका निर्माण 70.40 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन योजनाओं की मिली मंजूरी
- रांची के बरियातू बड़गाई बोड़ैया पथ के चौड़ीकरण के लिए 111 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

- रांची- पुरुलिया पथ चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण के लिए 181. 73 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगड़ी के मुड़मा में कुष्ठ रोगियों के लिए 256 आवास बनाने की स्वीकृति।

- झारखंड औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक की स्वीकृती।

- हजारीबाग के बरही अनुमंडल न्यायालय हेतू 4 पदों की स्वीकृति

- लोहरदगा, खूंटी और सरायकेला में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की स्वीकृति

- जमशेदपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण की स्वीकृति। 

- योजना बजट के अतिरिक्त व्यय के लिए सक्षम पदाधिकारी को मिला अधिकार। 

- चतरा के नवगठित बचरा नगर पंचायत को विघटित करने की स्वीकृति। 

- सरायकेला में मेसर्स रुंगटा माइंस को नवीकरण विकल्प के साथ लीज बंदोबस्ती 30 वर्ष के लिए दिया गया। 

- झारखंड फ्लाइंग इंसीट्यूट के गठन की स्वीकृति। 

- राज्य के 180 मदरसों और 11 संस्कृत स्कूलों के पेंशन उपादान करने की स्वीकृति।

- लोहरदगा में 100 बेड वाला क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण की स्वीकृति। 52.83 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा।

- उप राजधानी दुमका में फोर लेन बाइपास सड़क निर्माण की स्वीकृति समेत 30 योजनाओं की स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़े- राजस्थान में 2 दिन बाद रेल की स्पीड में हो रहा है बदलाव, ट्रेन न हो मिस इसके लिए पहले से कर ले ये तैयारी