झारखंड की दो बार  राज्यपाल रह चुकी और एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने अपना सहयोग देने की घोषणा कर दी। कुछ दिन पहले ही प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने की थी प्रदेश की यात्रा।

रांची. एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए झारखंड सरकार से खुशी वाली खबर दी है। दरअसल गुरुवार को जारी हुए पार्टी के लेटर हेड में उनके विधायकों को राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव में 18 जुलाई के दिन द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट में वोट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहां कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है। अतः सभी तरह से विचार करने के बाद पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है। साथ ही सभी सांसदों से व विधायकों को निर्दश दिया जाता है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झामुमो ने पहले की थी बैठक
 राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो की एक बैठक बीते दिनों हुई थी। जिसमें पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्षशिबू सोरेन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। समर्थन के मामले में नलिन सोरेन ने तब बताया था कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से सीएम हेमंत सोरेन मुलाकात करेंगे। जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भी शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। अपने पक्ष में समर्थन मांगा था। 

 ट्वीट कर सीएम ने समर्थन का दिया था इशारा
द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनका झारखंड में स्वागत किया था। सीएम ने ट्वीट में लिखा था कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका स्वागत है। सीएम के इस ट्वीट को द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में समर्थन देना मना जा रहा था। गुरुवार को झामुमो ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन करने की घोषणा की। झामुमो के इस फैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

द्रौपदी मुर्मू से करीबी रिश्ते
बतौर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन संग उनके बेहतर रिश्ते रहे। दोनों के बीच अक्सर मुलाकात और विभिन्न विषयों पर बातचीत होती थी। तत्कालीन भाजपा सरकार ने जब सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के लिए विधेयक लाया तो मुख्य विपक्षी दल होने के नाते झामुमो ने इसका कड़ा विरोध किया था। द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक वापस कर दिया था।

जमशेदपुर संसद विद्युत वरण महतो ने सोशल मीडिया में लिखा-
देर से ही सही मगर JMM ने NDA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार आदरणीय द्रोपदी मुर्मू जी को समर्थन की घोषणा कर दी है ,यह फैसला देशहित में है। अब JMM के साथ कांग्रेस को भी गठबंधन धर्म निभाते हुए देशहित एवं आदिवासियों और महिलाओं के सम्मान हेतु श्रीमती मुर्मु जी को समर्थन दे देना चाहिए।

यह भी पढ़े- NDA राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का रांची में ग्रैंड वेलकम, पारंपरिक गीत और रीत-रिवाज से हुए स्वागत