देश में तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है, बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा है। यहां बच्चे को पतंग के लिए पैसे देने पर बीवी शौहर से नाराज हो गई। उसने शौहर पर हाथ उठा दिया। बदले में शौहर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर तीन तलाक बोल दिया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

रांची, झारखंड. बच्चे के पतंग खरीदने को लेकर दम्पती में शुरू हुआ विवाद तलाक तक जा पहुंचा। हालांकि इस मामले में शौहर ने तीन तलाक देकर मुसीबत मोल ले ली है। दरअसल, देश में तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा है। यहां बच्चे को पतंग के लिए पैसे देने पर बीवी शौहर से नाराज हो गई। उसने शौहर पर हाथ उठा दिया। बदले में शौहर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद बीवी को घर से धक्के देकर निकाल दिया। बीवी गुस्से में सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पत्नी ने कहा कि पति के किसी और से संबंध..
घटना मंगलवार की शाम डोरंडा मनीटोली की है। शाम को इफ्तारी का समय था। इसी दौरान बेटे ने पिता से पतंग के लिए पैसे ले लिए। यह बात बच्चे की मां को नागवार गुजरी। उसे शौहर को चार बाते सुना दीं। मामला तूल पकड़ा, तो बीवी ने शौहर पर हाथ उठा दिया। इसके बाद शौहर ने बीवी की जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया।

चोटिल बीवी डोरंडा थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने पति पर किसी और महिला से संबंध होने का इल्जाम भी लगाया है। पति ने ट्रिपल तलाक बोला। पीड़िता के भाई मो.फैजी ने बताया कि उनकी बहन का निकाह 2007 में हुआ था। शादी के बाद से दम्पती में अनबन होने लगी थी। एक बार पंचायत में भी दोनों के बीच सुलह कराई गई थी। 

उधर, शौहर ने आरोप लगाया कि उसकी बीवी मामूली-सी बातों पर झगड़ने लगती है। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा पतंग खरीदकर लाया था। दूसरा उससे मांगने लगा। बच्चे आपस में झगड़ने लगे। इस बात पर बीवी उनसे बहस करने लगी। हाथ उठा दिया।