झारखंड के रांची से अपने पति से मिलकर महिला बिहार के सासाराम स्थित अपने घर जा रही थी। इसी बीच डाल्टन स्टेशन के बीच उसका लेबर पेन बढ़ गया,जिसके बाद उसे ट्रेन से स्टेशन में ही लिटाया गया।इसके बाद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बेबी बर्थ में सहयोग किया।

रांची (झारखंड).  बिहार के सासाराम की रहने वाली एक महिला ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। महिला आर नवजात दोनों स्वस्थ हैं। ट्रेन में यात्रा कर रहे सहयोगियों और रेलकर्मचारियों ने महिला की बखूबी मदद की ओर मानवता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, महिला झारखण्ड की राजधानी राँची से सासाराम बिहार जा रही थी। इस दौरान डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्लेटफॉर्म पर महिला का प्रसव कराने में यात्रियों और रेल कर्मचारियों की भूमिका रही। डिलीवरी के बाद महिला को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

रांची में सासाराम जा रही थी महिला
बताया जा रहा है कि राँची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से महिला अपने पति के पास से सासाराम स्थित घर जा रही थी। राँची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के साथ ही महिला को हल्का लेबर पेन शुरू हुआ था, डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला को काफी पेन होने लगा। इससे पहले यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे को दे दी थी। रेलवे स्टेशन पर महिला को जैसे ही प्लेटफार्म पर उतारा गया, उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेल कर्मचारी और महिला यात्रियों ने प्रसव के लिए प्लेटफॉर्म पर ही एक घेरा बना दिया। बच्चे की डिलीवरी के बाद पहुंची मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल की टीम डॉ.अर्चना तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और महिला का जरूरी चिकित्सीय उपचार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, पति रांची में करते हैं जॉब
वहीं पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, दोनों को फिलहाल एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बच्चे को जन्म देने वाली महिला पूजा बिहार के सासाराम की रहने वाली है।उसके पति राँची में जॉब करते हैं। पति के पास से वो अपने घर सासाराम जा रही थी। डिलीवरी की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।वह सासाराम और राँची से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। महिला के सहयोग के लिए रेलवे कर्मचारियों और सहयात्रियों ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए मानवता का परिचय दिया।

यह भी पढ़े- राजस्थान में मायके जाते समय महिला ने रास्ते में मनाई अनोखी राखीःसोशल मीडिया में हो रहा वीडियो वायरल,देखे आप भी