झारखंड के एक अस्पताल से हैरान करने वाला मामाला सामने आया है। जहां चाइल्ड वार्ड में भर्ती नवजात शिशु घटुनों और अन्य अंगों को चूहे ने कुतर दिया। मां जैसे ही अपने बच्चे के दो इस हाल में देखा तो उनके होश उड़ गए। 

रांची. झारखंड से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो राज्य सरकार और यहां के हेल्थ विभाग के दावों की पोल खोलती है। यहां स्वास्थ्य व्वयस्थाओ का आलम यह है कि गिरिडीह के एक सरकारी अस्पताल में चूहों ने एक नवजात के घुटनों और अन्‍य अंगों को कुतर दिया गया। शिशु को गंभीर हालत में धनबाद के शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया है। इस घटना के आने के बाद प्रशासन से लेकर सरकार तक में हड़कंप मच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो कर्मचारियों को इस गलती पर नौकरी से निकाला
मामला सामने आते ही हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने फौरन मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद दो आउटसोर्स कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। वहीं मामले जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

नवजात का शरीर देखते मां के उड़े होश
बता दें कि गिरिडीह की रहने वाली ममता देवी की डिलीवरी 29 अप्रैल सरकारी अस्पताल में हुई थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि बच्ची को जन्म के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उसे अस्पताल के मॉडल मैटरनल एंड चाइल्‍ड हेल्‍थ वार्ड भर्ती कराया गया था। वह अपनी बच्ची को देखने के लिए पहुंची तो बच्ची के घुटने पर चूहों के कुतरने से गहरा घाव देखा। साथ शरीर के अंगों को भी चूहों ने कुतरा हुआ था। फिलहाल बच्ची को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

 झारखंड स्वास्थ विभाग को भेजी शिकायत
वहीं इस पूरे मामले पर एसएनएमएमसीएच में बाल रोग विभाग के प्रमुख अविनाश कुमार ने बताया कि शिशु के घुटने पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। नवजात के बेहतर इलाज के लिए एक सर्जन को उसे देखे के लिए कहा है। वहीं गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लाकड़ा ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड स्वास्थ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया है। आदेश आने के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी।