झारखंड के लोहरदगा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां दो पुलिसवालों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। साथ ही उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो वह जेल में डाल देंगे। इस कांड से पुलिसवालों ने पूरे राज्य की खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है।

रांची (झारखंड). जहां रक्षक ही भक्षक बना जाएं तो सोचिए किस से आप मदद की उम्मीद रखेंगे। झारखंड के लोहरदगा में दो पुलिस वालों ने ऐसी ही शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। जिससे पूरी राज्य खाकी की दागदार हो गई है। इन दो वर्दी धारियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला के साथ मिलकर बारी-बारी गैंगरेप किया है। जिसके बाद महिला को सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंह खोला तो जेल में डाल देंगे...जब पुलिसवालों ने दी धमकी
दरअसल, यह शर्मनाक मामला लोहरदगा जिले के पेशरार गांव का है। जहां 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ बर्बरता की गई। बताया जाता है कि पहलो तो इन पुलिस वालों ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उससे मारपीट करते हुए उसे धमकी दी की है कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे जेल में डाल देंगे।

ऐसे जान बचाकर भागी महिला
बता दें कि यह घटना उस वक्त की है जब महिला अपने खेत में चारा काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान खेत में दो पुलिस वाले पहुंचे और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। फिर झूटे केस में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की गई। साथ ही महिला के निजी अंगों से भी छेड़छाड़ की गई। किसी तरह महिला इन जानवरों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

वर्दी छीनने और जेल में डालने की गई डिमांड
वहीं जैसे ही इस घटना के बारे में और इन पुलिस वालों की हरकत के बारे में गांव के प्रधान और ग्रामीणों चली तो वह भारी संख्या में थाने पहुंचे। साथ ही इन पुलिसवालों को तुरंत संस्पेंड करे की मांग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। पंचायत की मुखिया ने कहा, महिला के साथ बर्बरतापूर्ण घटना हुई है। उसे न्याय मिलना चाहिए। रेप करने वाले पुलिसवालों की नौकरी छीनते हुए उन्हें जेल में डालना चाहिए। वहीं लोहरदगा जिले के पुलिस अधिकारी ने कहा-महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। छानबीन के दौरान दोनों आरोपी सही पाए गए तो उनके खिलाफ काननू कार्रवाई की जाएगी।