झारखंड के जमशेदपुर में एक पुलिसवाले को सस्ते में जूते न देना मोची के लिए मुसीबत बन गया। पुलिसवाले ने उसे थाने में उठवा लिया। जब मामला ASP तक पहुंचा, तो गिर गई गाज। 

जमेशदपुर, झारखंड. ये हैं ASI मोतीलाल! इन्होंने एक मोची को इसलिए थाने उठवा लिया, क्योंकि मोची ने इन्हें सस्ते में जूते देने से मना कर दिया था। दरअसल, ASI साब थोड़े-बहुत नहीं, सीधे 150 रुपए कम देना चाहते थे। मोची को इसमें गुंजाइश नहीं दिखी, तो उसने मना कर दिया। बस ASI साब इसी बात से नाराज हो उठे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पहले थानेदार ने ASI को लगाई फटकार..
मामला बिष्टुपुर बाजार से जुड़ा है। यहां बाटा शोरूम के पास राजकुमार मोची अपनी छोटी-सी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को उनके पास ASI मोतीलाल पहुंचे। उन्हें एक जूते पसंद आए। मोची ने उनकी कीमत 400 रुपए बताई। ASI को यह पैसे ज्यादा लगे। उन्होंने मोलभाव किया और 250 रुपए देना चाहा। इस पर मोची राजी नहीं हुआ। यह सुनकर ASI को बड़ा गुस्सा आया। वे राजकुमार को अपने साथ पकड़कर ले गए। मोची को करीब 3 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। इसकी जानकारी जब दूसरे दुकानदारों को पता चली, तो वे थाने में जुट गए। इस बीच थाने पहुंचे थानेदार ने मामला समझा और ASI को कड़ी फटकार लगाते हुए मोची को छोड़ा। इसी दौरान किसी ने वाट्सऐप पर घटना वायरल कर दी। जानकारी जब डीएसपी (सीसीआर) अरविंद कुमार तक पहुंची, तो उन्होंने ASI के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।