झारखंड में पति-पत्नी और 'वो' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक यह लड़की अपनी शादी के 10 दिनों बाद ही प्रेमी के संग रफूचक्कर हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। अब पति गुस्से में आगबबूला घूम रहा है।

सरायकेला. जिस युवक ने शादी के बाद अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखे थे, वो 10 दिन बाद ही चकनाचूर हो गए। शादी के बाद सबकुछ अच्छा चल रहा था। अचानक 10वें दिन पत्नी गायब हो गई। जब उसे पुलिस ढूंढकर लाई, तो उसके साथ कोई और भी था। यह शख्स था उसका प्रेमी। यह देखकर अब पति आगबबूला ससुरालवालों को कोस रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के संग रहना चाहती है पत्नी
आदित्यपुर के रहने वाले आशुतोष कुमार की फरवरी में उड़ीसा के राउरकेला के रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद कपल बेहद खुश था। ऐसा लगा ही नहीं कि कपल में से किसी एक के मन में कुछ और चल रहा है। दो-चार दिन बाद घर से मेहमान चले गए। इस बीच पति-पत्नी अपनी खुशहाल जिंदगी के बीच भविष्य के सपने बुनने लगे। लेकिन शादी के 10वें दिन ही उसकी पत्नी घर से गायब हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आशुतोष की पत्नी और उसके प्रेमी को राउरकेला से गिरफ्तार किया है। आशुतोष ने बताया कि उसकी पत्नी मायके जाने का कहकर राउरकेला गई थी, लेकिन वहां से प्रेमी के संग भाग गई। पीड़ित ने ससुरालवालों पर धोखे में रखने का आरोप लगाया है।

उधर, पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि प्रेमी कपल ने अभी कुछ नहीं बताया है। वहीं पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी के शादी से पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन ससुरालवालों ने यह बात छुपाई।