झारखंड से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 12 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने हैवानियत की।

लोहरदगा(Jharkhand). झारखंड से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 12 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने हैवानियत की। बदमाशों ने पहले युवती को पकड़ा फिर उसके मुंह मे कपड़ा बांधकर उसके साथ 5-6 लोगों ने गैंगरेप किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला झारखण्ड के लोहरदगा जिले का है। यहां कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी में रविवार देर शाम को एक युवती अपने मंगेतर के साथ खेत तरफ निकली थी। अचानक 12 की संख्या में नकाबपोश युवक पहुंचे और उसके मंगेतर को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद युवती के साथ बारी बारी से 5-6 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब युवती शोर मचाने लगी तो युवकों वहा से भाग निकले। इस वजह से कुछ युवक युवती से दुष्कर्म करने में नाकाम रहे।

लड़की के मुंह में बांध दिया कपड़ा
आरोपियों ने लड़की का मुंह बांध कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों की संख्या 12 के करीब बताई जा रही है। हालांकि, इनमें से 5-6 युवकों ने गैंगरेप किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कुड़ू थाना में 12 अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 376डी और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

24 घंटे में दुष्कर्म का दूसरा मामला
इससे पहले भी जिले में 5 साल की अबोध बालिका से दुष्कर्म की घटना पेश आई थी। बच्ची की 19 साल के आरोपी ने रेप के बाद हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें...

युवक के पेट में मिली बच्चेदानी, और वो भी शादीशुदा...शॉकिंग केस देखकर डॉक्टर रह गए हैरान