झारखंड के जामताड़ा की यह घटना एक चोर को जिंदगीभर याद रहेगी। गोभी की सब्जी खाने के चक्कर में उसे अब जेल की हवा खानी पड़ेगी।

जामताड़ा, झारखंड. यह हादसा एक चोर को जिंदगीभर याद रहेगा। यह कोई मजाक नहीं, एक सच्ची घटना है। भले ही जुर्म मामूली हो, लेकिन अपराध तो अपराध होता है। गोभी की सब्जी खाने के चक्कर में उसे अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल, यह चोर रात के अंधेरे में एक खेत से गोभी तोड़ने गया था। वहां उसे कुआं नजर नहीं आया और वो उसमें जा गिरा। गनीमत रही कि कुएं में पानी था, इससे उसके हाथ-पैर नहीं टूटे। चोर रातभर कुएं में डरा-सहमा बैठा रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा, तो बाहर निकाला। चोर डरके मारे कांप रहा था। उसने अपना जुर्म मान लिया। इस पर गांववालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले भी सब्जियां चोरी करता रहा है
यह मामला नारायणपुर थाने के धरमपुर गांव का है। आरोपी की पहचान शहादत मियां के रूप में हुई है। वो रात के अंधेरे में तनवीर अंसारी के खेत में गोभी चोरी करने पहुंचा था। लेकिन अंधेरे के कारण उसे कुआं नहीं दिखा। वो सीधे उसमें जा गिरा। अगले दिन कुआं मालिक खेत पर पहुंचा, तब उसे घटना का पता चला। इसके बाद शहादत को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिनेां की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नारायणपुर थानाप्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी ने माना कि वो पहले भी तनवीर अंसारी के खेत से सब्जियां चोरी कर चुका है।