झारखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। इस बार बीजेपी का कमल खिलने के चांसेस नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।  

झारखंड: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बात करें, तो इनका परिवार काफी संपन्न है। खासकर अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की संपत्ति के बारे में करें तो बीते 11 साल में उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ी है। ये आंकड़ा उनके 2009 में भरे गए नामांकन पत्र के हिसाब से है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाखों से करोड़ों में पहुंची संपत्ति 
हेमंत सोरेन इस बार दुमका और बरहेट से मैदान में थे। दुमका सीट से भरी गई शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ 11 लाख 14 हजार 388 रुपए बताई गई। वहीं जब 2009 में उन्होंने शपथ पत्र भरा था, तब उनकी संपत्ति 73 लाख 57 हजार रुपए बताई गई थी। इस हिसाब से 10 साल में उनकी संपत्ती 11 गुना बढ़ गई।

खुद के पास नहीं, पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति 
हेमंत सोरेन की संपत्ति में उनसे ज्यादा हक उनकी पत्नी के पास है। 2009 में जमा शपथ पत्र के हिसाब से आज उनकी संपत्ति 11 गुना ज्यादा है, जबकि 2014 के हिसाब से दोगुनी हुई है। हेमंत 13 लाख 37 हजार 901 रुपए का आयकर भरते हैं वहीं उनकी पत्नी कल्पना ने 18 लाख 23 हजार 250 रुपए आयकर भरा। हेमंत के बैंक अकाउंट में 32 लाख 54 हजार 555 रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के खातों में 17 लाख 82 हजार 945 रुपए पड़े हैं। 

पत्नी के पास 25 लाख का सोना 
शपथ पात्र के मुताबिक, कल्पना के पास 25 लाख की ज्वेलरी है। लेकिन हेमंत सोरेन के पास आभूषण नहीं है। हां, हेमंत के नाम 55 हजार की एक राइफल है। वहीं वाहन की बात करें, तो उनके नाम 13 लाख 98 हजार 391 की सफारी और 60 हजार की एक अन्य कार है। वहीं पत्नी कल्पना के नाम साढ़े 5 लाख की मारुती रियाज कार है।