झारखंड के रामगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बुधवार को तेज रफ़्तार अनियंत्रित कोयला लदे ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।

रामगढ़( Jharkhand). झारखंड के रामगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बुधवार को तेज रफ़्तार अनियंत्रित कोयला लदे ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। ये लोग दशहरा मेला घूमने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में दानिश पेट्रोल पंप के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि भुरकुंडा की ओर से कोयला लदा ट्रक आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास अचानक वह अनियंत्रित हो गया और उसने दो बाइक समेत सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई।