झारखंड के जमशेदपुर जिले के जिउतिया के दिन दो माओं की गोद सूनी हो गई। दोनों माताओं के आखों के सामने ही उनके 15 साल के पुत्र नदी में समा गए। दोनों अपने पुत्रों को लेकर जिउतिया पर्व को लेकर स्नान करने नदी आई थी।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले के जिउतिया के दिन दो माओं की गोद सूनी हो गई। दोनों माताओं के आखों के सामने ही उनके 15 साल के पुत्र नदी में समा गए। दोनों अपने पुत्रों को लेकर जिउतिया पर्व को लेकर स्नान करने नदी आई थी। यह दर्दनाक हादसा 18 सितंबर की देर शाम हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को खोजने में पुलिस जुट गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों के श‌‌व नहीं मिल पाए। सोमवार सुबह पुलिस ने नदी में दोबोरा गोताखोरों के उतारा है। दोनों नाबालिग किशोरों के शवों की तलाश की जा रही है। पहली घटना जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में घटी जबकि दूसरी घटना सोनारी थाना क्षेत्र में घटी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बड़ौदा घाट पर मां के साथ आया था ऋषि
पहली घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट स्थित खरकई नदी में घटी। यहां टेल्को के जेम्को आजाद बस्ती में रहने वाली महिला पिंकि गुप्ता अपने 15 साल से पुत्र ऋषि कुमार के साथ जिउतिया को लेकर स्नान करने खरकई नदी आई थी। ऋषि भी अपनी मां के साथ नहाने लगा। अचानक वह अपनी मां के आखों के सामने ही गहने पानी में चला गया। पिंकु गुप्ता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आस-पास नहा रहे लोग ऋषि को खोजने के लिए पानी में कूद गए। लेकिन ऋषि नहीं मिला। वहीं, घटना के पास पास ही में नहा रही एक और महिला डूबने लगी। लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। ऋषि के डूबने से उसकी मां के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा परिवार सदमे में है।

परिवार के साथ नहाने आया था प्रिंस
दूसरी घटना सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी घाट पर घटी। यहां स्थित सुवर्णरेखा नदी में टेल्को मनीफीट में रहने वाले रमन प्रसाद का परिवार जिउतिया पर्व पर स्नान करने नदी आया था। परिवार के लोगों के साथ प्रिंस भी नहा रहा था। जबकि उसकी मां भी पास ही में थी। नहाने के क्रम में प्रिंस गहरे पानी में चला गया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया। देर रात तक गोताखोरों की मदद से पुलिस प्रिंस का शव तलाशती रही। लेकिन उसका शव नहीं मिला। इधर, दोनों शवों को खोजने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। अभी तक दोनों नाबालिग किशोरों का शव नहीं मिल पाया है। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड में दर्दनाक एक्सीडेंट: पुल से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौके पर ही मौत