दोस्त के आम खाने से नाराज दो भाइयों ने रविवार को पेंचकस से उसकी आंखें फोड़ दी। 6 साल का साहिल जब बेहोश होकर जमीन पर गिरा तो दोनों ने हाथ-पैर पकड़कर उसको पास के तलाब में फेंक दिया। वो मर चुका था। मामला जांजगीर चांपा जिले के डभरा थाने की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चश्मदीद दोस्तों ने मृतक के माता-पिता से बोला झूठ

घटना के वक्त कुछ और बच्चे वहां मौजूद थे। घर पहुंचकर बच्चों ने मृतक के माता-पिता को बताया कि साहिल को बच्चा चोर उठाकर ले गया है। इतना सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पूरा गांव बच्चे को खोजने में जुट गया। इसी बीच किसी ने तालाब में तैरता हुआ बच्चे का शव देखा। 
जांजगीर की एसपी पारुल ने कहा, साहिल अपने 5 दोस्तों के साथ खेलने गया था। इस दौरान आम खाने पेड़ पर एक बच्चा चढ़ा। उसने कई आम नीचे फेंके। उनमें से एक को साहिल ने खा लिए। यह देखकर दोनों भाई नाराज हो गए। बात मारपीट तक पहुंच गई। साहिल ने जेब में रखा पेंचकस निकाला जिसे दोनों ने छीन लिया। इसके बाद दोनों साहिल की दोनों आंख में ताबड़तोड़ पेंचकस मारे। वो बेहोश होकर गिर पड़ा। खून बहता देख दोनों डर गए। हाथ-पैर पकड़कर दोनों ने साहिल को तालाब में फेंक दिया। भाइयों की उम्र 5 से 8 साल बताई जा रही है।