झरखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जहां दो दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। इसमें एक की तो दो महीनों बाद यानी मार्च के महीने में शादी होनी थी।


गिरिडीह (झारखंड). मौत कब कहां किसको किस हाल में आ जाए यह इस घटना ने बता दिया है। झरखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जहां दो दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। इसमें एक की तो दो महीनों बाद यानी मार्च के महीने में शादी होनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही दुकान में काम करते थे दोनों...
दरअसल, यह दर्दनाक घटना गिरडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई है। जहां 25 वर्षीय रोहित राणा और 22 वर्षीय सूरज राणा वैन में सवार होकर मिठाई सप्लाई कर वापस घर लौट रहे थे। लेकिन सामने से आ रही एक निजी बस ने मारुती वैन को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों एक मिठाई का दुकान में कर्मचारी थे।

लाश निलकने में करनी पड़ी मशक्कत
हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक और पुलिस मौके पर पहंचे। राहगीरों ने जहां बस को तो रुकवा लिया, लेकिन उसका चालक और कंडक्टर वहां से फरार हो गए। लोगों ने बताया एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि वैन के पूरे तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं पुलिस को दोनों मृतकों की लाश निलकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतक सूरज राणा की दो महीनों बाद थी शादी
पुलिस ने जब जानकारी ली तो पता चला कि एक परिवर्तन नाम बस यात्रियों को लेकर कोलकाता से राजधनवार के निकली थी। रांची-दुमका हाइवे पर वह एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने मारुती वैन को टक्कर मार दी। दोनों मृतक जामताड़ा के रहने वाले बताए जाते हैं। घटनास्थल पर पहुंचे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज राणा के घरवाले रोते हुए यही कह रहे हैं कि उसकी दो महीनों बाद शादी होनी थी हम लोग तैयारी कर रहे थे। लेकिन यह क्या हो गया, वह तो हमको छोड़कर चला गया, उसकी जिस लड़की से शादी होनी थी, उसको हम क्या जवाब देंगे।