लापरवाही छोटी हो बड़ी, हादसे जिंदगी पर रहम नहीं खाते। ये दो अलग-अलग हादसे यह सबक देते हैं। झारखंड में हुए इन दो हादसों में 2 युवकों की जान चली गई। एक हादसे में युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दूसरे में बाइक की रफ्तार तेज होने से वो गड्ढे में जा गिरा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुमला/गढ़वा. झारखंड में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा गुमला में, जबकि दूसरा गढ़वा में हुआ। गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पिल्खी मोड़ के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर चला गया। हेलमेट नहीं पहने होने से युवक को सिर में चोट लगी थी। घटनास्थल सुनसान होने से भी वो काफी देर तक वहीं तड़पता रहा। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब हास्पिटल भेजा गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

यह है पूरा मामला..

22 वर्षीय रवि गोपा पिल्खी गांव में रहता था। मंगलवार को वो टंगरा टोली कार्तिक नगर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने गया था। शाम को वो स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के डेढ़ साल का एक बेटा है। वो दूसरे शहरों में मजदूरी करने जाता था। 15 दिन पहले ही गांव लौटा था।

मौत का गड्ढा
यह हादसा बुधवार को गढ़वा जिले क महदेईया गांव के पास हुआ। 21 वर्षीय नंदेष उरांव अपने जीजा कमलेश उरांव व एक अन्य रिश्तेदार के साथ बाइक से यूपी जा रहा था। बाइक कमलेश चला रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक एक गड्ढ में उतरकर फिसल गई। पीछे बैठा नंदेश सड़क पर जा गिरा। इसी बीच वहां से गुजरा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।