MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lipstick Tricks: एक ही लिपस्टिक से पाएं 5 स्टाइलिश लिप लुक, जानें आसान ट्रिक्स

Lipstick Tricks: एक ही लिपस्टिक से पाएं 5 स्टाइलिश लिप लुक, जानें आसान ट्रिक्स

Lipstick Application Tips: सिर्फ सही लिपस्टिक चुनना ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है। इस लेख में 5 आसान तकनीकों के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप नैचुरल, फुलर, ओम्ब्रे, मैट और ग्लॉसी जैसे अलग-अलग लिप लुक आसानी से पा सकती हैं।

3 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Jul 03 2026, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : chatgpt

लिपस्टिक मेकअप का ऐसा हिस्सा है, जो कुछ ही मिनटों में पूरे चेहरे का लुक बदल सकती है। लेकिन सिर्फ अच्छा शेड चुनना ही काफी नहीं होता, उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है। अलग-अलग तकनीकों से एक ही लिपस्टिक को कई तरह के लुक दिए जा सकते हैं। चाहे आपको ऑफिस के लिए नैचुरल मेकअप पसंद हो या पार्टी के लिए ग्लैमरस स्टाइल, सही तरीका अपनाकर आप हर बार नया और खूबसूरत लिप लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाने के 5 आसान तरीके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : pinterest and getty

नैचुरल लुक के लिए हल्के हाथों से करें अप्लाई

अगर आप रोजमर्रा के लिए सॉफ्ट और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो लिपस्टिक को सीधे लगाने की बजाय उंगली से हल्के-हल्के थपथपाते हुए ब्लेंड करें। इससे होंठों पर टिंटेड और नैचुरल फिनिश मिलती है, जो ऑफिस, कॉलेज और डे-टाइम आउटिंग के लिए परफेक्ट रहती है।

36
Image Credit : pinterest

फुलर लिप्स के लिए लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

अगर आपके होंठ पतले हैं, तो पहले अपनी लिप लाइन से थोड़ा बाहर लिप लाइनर लगाकर शेप दें। इसके बाद उसी रंग की लिपस्टिक भरें। अंत में होंठों के बीच वाले हिस्से पर हल्का-सा ग्लॉस लगाएं। इससे होंठ अधिक भरे हुए और आकर्षक दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें- Toxic Makeup: हर ब्यूटी लवर को पता होनी चाहिए टॉक्सिक मेकअप के ये 5 वॉर्निंग साइन

46
Image Credit : pinterest

ओम्ब्रे लिप्स से पाएं ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

ओम्ब्रे लिप्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसके लिए होंठों के किनारों पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं और बीच में हल्का शेड भरें। फिर दोनों रंगों को ब्रश या उंगली की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें। यह तरीका होंठों को गहराई और स्टाइलिश फिनिश देती है।

56
Image Credit : getty

मैट और ग्लॉसी फिनिश से बदलें अपना स्टाइल

अगर आपको लॉन्ग-लास्टिंग लुक चाहिए, तो मैट लिपस्टिक चुनें। वहीं, होंठों को ज्यादा शाइनी और प्लम्प दिखाना चाहती हैं, तो लिपस्टिक के ऊपर ट्रांसपेरेंट या मैचिंग लिप ग्लॉस लगाएं। एक ही शेड को मैट और ग्लॉसी दोनों फिनिश में इस्तेमाल करके अलग-अलग लुक आसानी से बनाया जा सकता है।

66
Image Credit : pinterest

लिपस्टिक लगाने से पहले करें होंठों की तैयारी

खूबसूरत लिप लुक के लिए होंठों का मुलायम और हाइड्रेटेड होना जरूरी है। लिपस्टिक लगाने से पहले हल्का स्क्रब करें, फिर लिप बाम लगाकर कुछ मिनट इंतजार करें। इसके बाद अतिरिक्त बाम हटाकर लिपस्टिक लगाएं। इससे रंग समान रूप से फैलता है, लंबे समय तक टिका रहता है और होंठ भी फटे हुए नहीं दिखते।

ये भी पढ़ें- Paper Bag Reuse: पेपर बैग से मिनटों में करें घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग, बिना खर्च मिलेगा कमाल का रिजल्ट 

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
फ़ैशन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Long Life Secrets: न जिम-न महंगी दवाएं...फिर भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं यहां के लोग, क्या है सीक्रेट?
Recommended image2
बेंटेक्स मंगलसूत्र बैंगल डिजाइन, हाथों में सजेगी सुहाग की निशानी
Recommended image3
Productivity Boosting Plants: ऑफिस की टेबल रखें 4 पौधे काम की स्पीड बढ़ाएंगे 15% तक, स्टडी में दावा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved