Shoe Rack Hiding Ideas: क्या आपके घर का जूता रैक एंट्री एरिया को बिखरा हुआ दिखाता है? जानिए जूता रैक को छिपाने के 5 स्मार्ट और स्टाइलिश तरीके, जो घर को देंगे क्लटर-फ्री लुक, बढ़ाएंगे पॉजिटिव माहौल और मेन एंट्रेंस को बनाएंगे पहले से ज्यादा आकर्षक।
Shoe Rack Hiding Ideas: घर के मेन डोर पर रखे जूता रैक अक्सर सबसे पहले नजर आता है। अगर यह खुला और बिखरा हुआ हो, तो पूरा एंट्री एरिया अव्यवस्थित दिखाई देता है। वहीं साफ-सुथरा और व्यवस्थित प्रवेश द्वार घर में आने वाले मेहमानों पर अच्छा प्रभाव डालता है। अगर आप चाहते हैं कि घर का लुक ज्यादा आकर्षक, पॉजिटिव और क्लटर-फ्री लगे, तो जूता रैक को स्मार्ट तरीके से छिपाना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन आसान आइडियाज से आपका एंट्रीवे स्टाइलिश भी लगेगा और सामान भी व्यवस्थित रहेगा।

स्लाइडिंग डोर कैबिनेट का यूज करें

जूता रैक को स्लाइडिंग डोर वाली कैबिनेट के अंदर रखने से जूते पूरी तरह नजरों से दूर रहते हैं। यह तरीका छोटे घरों में भी काफी यूजफूल है और एंट्री एरिया को साफ-सुथरा बनाए रखता है।
लकड़ी के पार्टिशन के पीछे रखें
अगर जूता रैक मेन डोर के पास है, तो उसके सामने लकड़ी का सजावटी पार्टिशन लगाया जा सकता है। इससे जूते सीधे दिखाई नहीं देते और एंट्री स्पेस को एक एलिगेंट लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Glass Decor Item: घर को मिलेगा प्रिमियम लुक, ट्राई करें ग्लास डेकोर के ब्यूटीफुल आइडिया
बेंच स्टाइल स्टोरेज चुनें
ऐसी स्टोरेज बेंच चुनें जिसके अंदर जूते रखने की जगह हो। ऊपर बैठकर आसानी से जूते पहनने-उतारने की सुविधा मिलती है, जबकि अंदर पूरा सामान व्यवस्थित रहता है और बाहर से कुछ भी दिखाई नहीं देता।
पर्दे या फैब्रिक कवर का उपयोग करें

अगर नया फर्नीचर खरीदना संभव नहीं है, तो जूता रैक के सामने हल्का पर्दा या फैब्रिक कवर लगा सकते हैं। यह कम बजट में रैक को छिपाने का आसान और अच्छा तरीका है, जिससे एंट्री एरिया ज्यादा व्यवस्थित नजर आता है।
डेकोरेटिव कंसोल यूनिट में करें फिट
जूता रैक को ऐसी कंसोल यूनिट के अंदर रखें जिसके ऊपर पौधे, फोटो फ्रेम या सजावटी सामान रखा जा सके। इससे स्टोरेज भी मिलती है और एंट्रीवे का पूरा लुक प्रीमियम और आकर्षक दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता
