Black Bead Gold Chain Designs: चेन में पाएं मंगलसूत्र का मजा और खरीदें ब्लैक बीड गोल्ड डिजाइन जो को आप एक साथ डबल लुक देगी। ऑफिस, पार्टी और डेली वियर के लिए बेस्ट चेन आइडियाज
शादी महिलाएं अक्सर ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं जो हर तरह के आउटफिट पर मैच हो जाए। पहले तो चेन, हार और मंगलसूत्र एक साथ पहनने का रिवाज था लेकिन अब इसकी जगह मिनिमल फैशन पसंक किया जा रहा है। अगर आप इतनी सारी ज्वेलरी एक साथ पहनना पसंद नहीं करती हैं तो क्यों न स्मार्ट च्वाइस अपनाते हुए कुछ ऐसा खरीदा जाए जो एक पीस में डबल स्टाइल दें। दरअसल, हम बात कर रहे हैं काले मोतियों वाली गोल्ड चेन के बारे में जो आपको मंगलसूत्र का मजा भी देगी। इसे ऑफिस से पार्टी में पहना जा सकता है, यहां देखें ऐसे ही कुछ शानदार पीस जो काम बिल्कुल आसान कर देंगे।

बीडेड गोल्ड चेन
मिनिमल और हल्की डिजाइन पर आने वाली ये सोने की चेन चमकदार पाइपिंग वर्क पर आती है। इनमें सोने के सिलेंडर्स पर काले मोतियों के छोटे-छोटे क्लस्टर्स लगे हुए हैं। यह पीस स्लीक और मॉडर्न पैटर्न पर हैं जो हर अटायर पर ट्रेंडी और वर्सेटाइल लुक देगा।
क्लासिक बबल चेन
यह डिजाइन पहली पीस से थोड़ी ज्यादा डेलिकेट और नाजुक है। इसमें बहुत ही पतली गोल्ड चेन का यूज करते हुए थोडे़-थोड़े गैप में सोने के बीड्स और काले मोती पिरोए गए हैं। यह एक एवरग्रीन डिजाइन हैं जो सिंपल होकर भी चेन+मंगलसूत्र का मजा एक साथ देती है। इसे आप साड़ी, क्रॉप टॉप और ऑफिस आउटफिट पर पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हर ड्रेस पर जंचेगा एक ही ब्रेसलेट, बस जान लें ये स्टाइलिंग ट्रिक्स

सॉलिटायर गोल्ड चेन
इस पीस में बेहद पतली और नाजुक गोल्ड चेन के सेंटर में खूबसूरत हार्ट शेप सॉलिटायर स्टोन लगा हुआ है। जबकि दोनों ओर लगे काले मोती सुंदरता बढ़ा रहे हैं। यह डिजाइन बहुत क्लासी, डेलिकेट है जो वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है। इसे ऑफिस वियर, कॉकटेल ड्रेस, या फिर डेली वियर में मंगलसूत्र की तरह पहना जा सकता है।
जिरकॉनिया बीड गोल्ड चेन
यह थोड़ी हैवी और फैंसी डिजाइन है। इसमें सोने की मजबूत चेन के साथ 3d क्यूब मोटिफ्स और गोल जिरकॉनिया स्टोन से सजे हुए बीड्स को पिरोया गया है। क्यूब्स के अंदर बारीक अमेरिकन डामयंड लगे हुए हैं जो अलग सी चमक देते हैं। ऐसी चेन काफी मॉडर्न लगती है और उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो भारी मंगलसूत्र विद लॉकेट पहने भी रिच लुक चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- डॉल से क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज

इंटरलॉकिंग ट्विन चेन
अगर आप बेसिक वर्क से कुछ चाहती हैं तो इस तरह की इंटरलॉकिंग चेन चुन सकते हैं। इस पीस की खासियत है चेन में दो चांदी की छल्लों को आपस में जोड़ते हुए काले मोती पिरोए गए हैं जो सिंपल होकर भी मॉडर्न लुक देते हैं। यह वेस्टर्न-ऑफिस वियर के लिए क्लासी च्वाइस है।
डायमंड पियर चेन डिजाइन
लाइट येलो गोल्ड की बारीक चेन में पियर शेप लॉकेट दिया गया है जो शानदार गुलाबी नग संग आता है। जबकि दूसरे हिस्से में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर काले मोती लगे हैं। यह डिजाइन रोमाटिंक और अट्रेक्टिव है, जो गले को तुरंत फोकल प्वाइंट बनाता है। आप इसे किसी भी इवेंट में वियर एकदम परफेक्ट डीवा लगेंगी।
