Bollywood actresses gardening: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस एक्टिंग के अलावा गार्डनिंग की भी शौकीन हैं। ये एक्ट्रेस अपने घरों में पौधों की देखभाल करती हैं और ग्रीन लाइफस्टाइल को बढ़ावा देती हैं। आइए एक नजर उनकी गार्डन पर डालते हैं।
Bollywood actresses plant lovers: आजकल गार्डनिंग सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि तनाव कम करने और प्रकृति के करीब रहने का बेहतरीन तरीका बन चुकी है। यही वजह है कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच पौधों की देखभाल के लिए समय निकालती हैं। किसी के घर में खूबसूरत टेरेस गार्डन है तो कोई ऑर्गेनिक सब्जियां और हर्ब्स उगाना पसंद करती है। आइए जानते हैं उन 4 बॉलीवुड डीवाज के बारे में, जिन्हें गार्डनिंग से खास लगाव है।
शिल्पा शेट्टी का टेरेस गार्डन है बेहद खूबसूरत
फिटनेस के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को गार्डनिंग का भी काफी शौक है। उनके घर के टेरेस गार्डन में तुलसी, पुदीना, करी पत्ता, एलोवेरा और कई तरह की हर्ब्स व सजावटी पौधे लगे हैं। खाली समय में वह पौधों की देखभाल करना और ताजी हर्ब्स का इस्तेमाल अपनी रसोई में करना पसंद करती हैं।
ये भी पढे़ं- घर के गमले में उगाएं ये 5 लग्जरी फल, बाजार में बिकते हैं हजारों रुपये किलो
दिया मिर्जा हैं सच्ची नेचर लवर
दिया मिर्जा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहती हैं और उन्हें पौधों से भी खास लगाव है। उनके घर की बालकनी और गार्डन में कई इनडोर और आउटडोर पौधे मौजूद हैं। वह लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करती रहती हैं।
जूही चावला को पसंद है ऑर्गेनिक गार्डनिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला प्रकृति प्रेम के लिए जानी जाती हैं। वह अपने फार्महाउस और घर के गार्डन में कई तरह के पौधे, फल और सब्जियां उगाती हैं। ऑर्गेनिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली जूही अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गार्डन की झलक भी साझा करती हैं।
ये भी पढ़ें- ₹100 के बजट में गार्डन को दें लग्जरी लुक, ये 5 डेकोर आइडियाज हैं बेस्ट
सोनाक्षी सिन्हा को भी है हरियाली से प्यार
सोनाक्षी सिन्हा अपने घर की बालकनी और ग्रीन कॉर्नर में कई खूबसूरत पौधे लगाना पसंद करती हैं। इनके अलावा रश्मिका मंदाना और अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर अपने प्लांट कलेक्शन की झलक दिखा चुकी हैं। उनका मानना है कि पौधों के बीच समय बिताने से मन को सुकून मिलता है और घर का माहौल भी ताजगी से भर जाता है।
