- Home
- Lifestyle
- Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Leftover Rice Breakfast Recipes: अगर आपके घर में रात के चावल बच जाते हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय 5 स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि हर सुबह परिवार को कुछ नया और टेस्टी नाश्ता भी मिलेगा।

Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
रात के बचे हुए चावल अक्सर फ्रिज में रखे रह जाते हैं और अगले दिन समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए। कई लोग उन्हें दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चावलों से टेस्टी और झटपट बनने वाले ब्रेकफास्ट तैयार किए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ फूड वेस्टेज कम होती है, बल्कि सुबह का नाश्ता भी मिनटों में तैयार हो जाता है। अगर आपके घर में भी रात के बचे चावल हैं, तो इन 5 आसान और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट आइडिया को जरूर ट्राई करें।

चीज राइस बॉल्स
अगर बच्चों के लिए कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो चीज़ राइस बॉल्स जरूर ट्राई करें। चावल में उबला आलू, चीज़, कॉर्न, काली मिर्च और थोड़ा ओरिगैनो मिलाकर छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें। इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर एयर फ्राई या हल्का फ्राई करें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी ये स्नैक बच्चों को खूब पसंद आता है।
वेजिटेबल राइस चीला
अगर आप रोज-रोज बेसन का चीला खाकर बोर हो गए हैं, तो बासी चावल से वेजिटेबल राइस चीला बनाएं। चावल में थोड़ा सूजी, दही, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, गाजर और शिमला मिर्च मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। यह चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनता है। हरी चटनी या दही के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
मसाला राइस उत्तपम
बचे हुए चावल से साउथ इंडियन स्टाइल मसाला उत्तपम भी बनाया जा सकता है। चावल को दही और थोड़ा रवा मिलाकर पीस लें। ऊपर से टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं। यह हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं।
राइस कटलेट रेसिपी
अगर शाम की चाय या सुबह के नाश्ते के लिए कुछ कुरकुरा चाहिए, तो राइस कटलेट एक शानदार ऑप्शन है। चावल में उबले आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी सब्जियां, धनिया और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे टिक्की का आकार दें। इन्हें शैलो फ्राई या एयर फ्राई करें। टमाटर सॉस या पुदीने की चटनी के साथ ये कटलेट बेहद टेस्टी लगते हैं।
लेमन राइस स्टाइल ब्रेकफास्ट
सिर्फ 10 मिनट में बनने वाला यह नाश्ता काफी पॉपुलर है। पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता, मूंगफली, हरी मिर्च और हल्दी का तड़का लगाएं। अब बचे हुए चावल डालें और ऊपर से ताजा नींबू का रस मिलाएं। हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला यह ब्रेकफास्ट ऑफिस या स्कूल टिफिन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.