Indoor Plants Under ₹500: अगर आप कम बजट में घर को खूबसूरत और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹500 में भी शानदार इंडोर प्लांट सेटअप तैयार किया जा सकता है। इस ऑर्टिकल में जानिए बजट-फ्रेंडली पौधों, DIY प्लांटर्स, सही प्लेसमेंट और कम खर्च में ग्रीन कॉर्नर सजाने के आसान टिप्स।

Indoor Plants Under ₹500: घर में हरियाली न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि माहौल को भी ताजगी और सुकून से भर देती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इंडोर प्लांट्स से घर सजाने में काफी खर्च आएगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर सही प्लानिंग की जाए तो सिर्फ ₹500 के बजट में भी आप अपने घर का एक सुंदर ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कम बजट में इंडोर प्लांट सेटअप कैसे किया जा सकता है।

₹500 में चुनें बजट-फ्रेंडली इंडोर प्लांट्स

इंडोर गार्डन की शुरुआत महंगे पौधों से नहीं, बल्कि आसानी से मिलने वाले लो-मेंटेनेंस प्लांट्स से करें। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोथोस या पीस लिली जैसे पौधे ₹80 से ₹150 के बीच मिल जाते हैं। ₹300-350 में आप 3 से 4 छोटे पौधे खरीद सकते हैं। ये पौधे घर के अंदर आसानी से बढ़ते हैं और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगते।

महंगे गमलों की जगह अपनाएं DIY आइडियाज

अगर बजट सीमित है तो नए डिजाइनर पॉट खरीदने की जरूरत नहीं। पुराने मग, प्लास्टिक कंटेनर, टिफिन बॉक्स, कांच की बोतल, टिन के डिब्बे या खाली बाल्टी को पेंट करके खूबसूरत प्लांटर बनाया जा सकता है। इससे ₹100-150 तक की बचत होगी और आपका प्लांट कॉर्नर भी यूनिक दिखाई देगा। ध्यान रखें कि कंटेनर में पानी निकलने के लिए छोटा छेद जरूर हो।

घर के सही कोने में करें प्लांट्स की सजावट

पौधों को ऐसी जगह रखें जहां हल्की प्राकृतिक रोशनी आती हो। खिड़की के पास, बालकनी के कोने, स्टडी टेबल, टीवी यूनिट या एंट्री एरिया इंडोर प्लांट्स के लिए बेहतरीन जगह हैं। छोटे प्लांट्स को अलग-अलग ऊंचाई पर रखने के लिए पुरानी स्टूल, लकड़ी का बॉक्स या किताबों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे कम खर्च में भी आपका सेटअप आकर्षक लगेगा।

ये भी पढ़ें- 5 Minute Makeup Hacks: पांच मिनट में रेडी ! फॉलो करें क्विक मेकअप ट्रिक

कम खर्च में बढ़ाएं ग्रीन कॉर्नर की खूबसूरती

पौधों के आसपास छोटे-छोटे सफेद कंकड़, जूट मैट, फेयरी लाइट्स या DIY नेम टैग लगाकर सेटअप को और सुंदर बनाया जा सकता है। ये चीजें बहुत कम कीमत में मिल जाती हैं और पूरे कॉर्नर का लुक बदल देती हैं। साथ ही पौधों की पत्तियों को समय-समय पर साफ करें और जरूरत के अनुसार ही पानी दें, ताकि वे लंबे समय तक हरे-भरे बने रहें।

ये भी पढ़ें- Easy Room Cleaning Tips: कमरे की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये आसान हैक्स

बजट प्लानिंग से मिलेगा शानदार रिजल्ट

₹500 के बजट का एक आसान प्लान यह हो सकता है करीब ₹320-350 में 3-4 इंडोर प्लांट्स, ₹80-100 में पॉटिंग मिक्स या मिट्टी, और बाकी ₹50-100 छोटे डेकोरेटिव आइटम्स पर खर्च करें। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने घर में एक खूबसूरत, फ्रेश और इंस्टाग्राम-वर्दी ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकते हैं। इंडोर प्लांट सेटअप न केवल घर की सजावट को नया आयाम देता है, बल्कि घर के वातावरण को भी अधिक सकारात्मक और सुकूनभरा बनाता है।