Face Shape Earrings: हर ईयररिंग हर चेहरे पर अच्छी नहीं लगती। जानिए ओवल, राउंड और डायमंड फेस शेप के लिए कौन-सी ईयररिंग्स सबसे ज्यादा सूट करती हैं और कैसे सही ज्वेलरी चुनकर अपने लुक को स्टाइलिश व बैलेंस्ड बना सकती हैं।
इयररिंग्स को सिर्फ फेस पीस समझने की गलती ना करें। यह आपके चेहरे की सुंदरता को घटा या बढ़ा भी सकता है। हर डिजाइन की इयररिंग्स अलग-अलग शेप के अनुसार पहननी चाहिए। ऐसा करने से चेहरा न सिर्फ ज्यादा बैलेंस्ड दिखता है बल्कि स्टाइलिश भी लगता है। अगर आपको नहीं पता कि किस फेस शेप के अकॉर्डिंग कैसी इयररिंग्स पहननी चाहिए, तो यहां पर कुछ बातें आप जान सकती हैं।
ओवल फेस के हिसाब से इयररिंग्स

आपके चेहरे का आकार ओवल शेप है, तो ऐसे में आपको हूप इयररिंग्स, स्टड्स, चैंडेलियर ईयररिंग्स ड्रॉप ईयररिंग्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत ज्यादा लंबे इयररिंग्स को पहनने से बचना चाहिए ताकि आपका फेस का बैलेंस बना रहे। आप इयररिंग्स के साथ मिनिमल नेकलेस भी पहन सकती हैं, जिससे कि सुंदरता बढ़ जाएगी।
राउंड फेस इयररिंग्स

अगर आपका चेहरा लंबा है, तो आपको उसे बैलेंस दिखाने के लिए लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स चुननी चाहिए। आप लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स डैंगलर ईयररिंग्स से लेकर ज्योमेट्रिक डिजाइन भी चुन सकती हैं। बड़े गोल हूप्स और गोल स्टड्स से बचें क्योंकि इन्हें पहनने से आपका चेहरा और भी ज्यादा गोल दिखाई पड़ेगा। आप गोल्ड प्लेटेड इयररिंग से लगाकर लाइट लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहन सकती हैं।
हार्ट शेप फेस में कैसे इयररिंग्स पहनें?

अगर आपके फेस का हार्ट शेप है, तो ऐसे फेस में माथा चौड़ा और चिन पतली होती है। आपको ऐसे फेस के साथ टियरड्रॉप ईयररिंग्स, चैंडेलियर ईयररिंग्स, नीचे से चौड़े डिजाइन वाले इयररिंग्स पहने चाहिए। यह आपके चेहरे के निचले हिस्से को बैलेंस दिखता है और उसे ओवरऑल लुक बहुत आकर्षक दिखता है।
और पढ़ें: रोजाना क्या पहनें? हर आउटफिट पर मैच करेंगी ये 5 मिनिमल ज्वेलरी
डायमंड फेस इयररिंग्स
अगर आपके गाल उभरे हुए हैं और माथा व चिन थोड़ा पतले हैं, तो इसे डायमंड फेस शेप कहेंग। ऐसे फेस के साथ आप छोटे हूप्स, ओवल ड्रॉप्स चैंडेलियर, ईयररिंग्स कर्वी डिजाइन इयररिंग्स पहनकर सज सकती हैं।
और पढ़ें: वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करें ये ऑक्साइड हैवी नेकलेस, मिलेगा स्टेटमेंट लुक
