Minimal Jewellery Trends: वर्किंग वुमन के लिए 5 ऐसी मिनिमल ज्वेलरी डिजाइन चेक करें, जो रोजाना, साड़ी, सूट, जींस और ऑफिस वियर के साथ हर आउटफिट पर स्टाइलिश लगेंगी। बजट में देखें किफायती और फैंसी ऑप्शन।
वर्किंग वुमन की सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि ऐसी कौन सी ज्वेलरी चुनें जो हर तरह के अटायर पर मैच कर जाए। अगर आपके पास भी एक से बढ़कर एक फैंसी जूलरी का कलेक्शन है लेकिन समझ नहीं आता क्या पहनें तो ये आर्टिकल खास है। जरूरी नहीं है कि हमेशा क्लासी क्वीन दिखने के लिए भर-भरकर ज्वेलरी पहनी जाए, रोजाना के लिए 4-5 ज्वेलरी पीस काफी होते हैं जो साड़ी, सूट, फॉर्मल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट के साथ मैच कर जाएंगे। यहां देखें उन ज्वेलरी की डिजाइन जो हर महिला के पास जरूर होने चाहिए।
स्लीक थिन सिल्वर पायल
ऑफिस जाना हो या फिर आउटिंग पर ट्रेडिशनल पायल आउटडेटेड लगती है। ऐसे में ज्यादा भारी या घुंघरू वाली झांझर की बजाय स्लीक थिन Silver Anklet खरीदें। यह पांव को क्लासिक और अपग्रेडेड लुक देती है। आप इसे 3000-4000 रु. तक ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीद सकती हैं।

चेन ब्रेसलेट डिजाइन
रोजाना पहनने के लिए भी चेन ब्रेसलेट गुड च्वाइस है। यह स्टाइल संग फैशन का ख्याल रखता है, साथ ही आप इसे तरह के ड्रेस पर पहन सकती हैं। अगर आप मिनिमल और स्टाइलिश लुक पेसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा। गोल्ड पर चेन ब्रेसलेट 4-5 ग्राम में बनेगा लेकिन एंटी टर्निश और ब्रास मटेरियल पर ये 500 रु. तक मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Malai Kaise Jamaye: फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम, दूध पर जमेगी मोटी मलाई की लेयर
चेन नेकलेस डिजाइन
अनमैरिड हो या मैरिड गर्ल्स चेन पहनना हर किसी को पसंद होता है। गोल्ड में चेन खरीदना हर किसी का बजट एलाऊ नहीं करता , ऐसे में आप आर्टिफिशियल नेकलेस चुनें। इसमें ट्विस्टेड चेन संग सॉलिटायर स्टोन वाला नग दिया गया है। यह हर तरह के अटायर पर पहनी जा सकती है।

सॉलिटायर स्टोन स्टड
इयररिंग्स हर ऐसी ज्वेलरी है जो हर आउटफिट पर कमाल लगती है। अगर आप बार-बार इयररिंग बदलने का झंझट नहीं चाहती हैं तो सॉलिटायर स्टोन स्टड को विकल्प बना सकती हैं। यह आपके ओवरऑल लुक को एलिवेट करने के साथ बजट भी नहीं बिगाड़ेगा। गोल्ड में ये 3 ग्राम तक मिल जाएगा, जबकि ड्यूप विकल्प 500-1000 रु. में ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Almirah Makeover: जंग लगी अलमारी लगेगी एंटिक, 5 स्टेप में बनाएं मॉडर्न स्टोरेज
मिनिमल वुमन रिंग
आउटफिट चाहे जितना सिंपल क्यों न हो रिंग हर तरह के आउटफिट को एलिवेट कर देती है। अगर आप भी फैशनेबल दिखना चाहती हैं लेकिन बजट में इस तरह की आर्टिफिशियल रिंग खरीदे जो ऑनलाइन-ऑफलाइन 100-500 रु. तक डिजाइन और वैरायटी पर मिल जाएगी।
