MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • क्या घर पर बनाने के बाद एकदम कड़क हो जाती है लिट्टी, तो इस तरह बनाएं रुई सी मुलायम यह बिहारी डिश

क्या घर पर बनाने के बाद एकदम कड़क हो जाती है लिट्टी, तो इस तरह बनाएं रुई सी मुलायम यह बिहारी डिश

फूड डेस्क : क्या आप भी बिहारी लिट्टी चोखा खाने के शौकीन हैं? लेकिन घर पर जब कभी आप लिट्टी बनाते हैं, तो यह रखे-रखे कड़क हो जाती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसे रुई की तरह मुलायम बनाने का तरीका, जिससे आपकी लिट्टी 2-3 दिन तक सॉफ्ट बनी रहेगी।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 28 2023, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : google

लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में जब गरम-गरम लिट्टी, आलू या बैंगन के चोखे के साथ सर्व की जाती है, तो मुंह में स्वाद घुल जाता है। वैसे तो लिट्टी उत्तर प्रदेश और बिहार का प्रमुख व्यंजन है, लेकिन अब पूरे भारत और पूरी दुनिया में से बड़े चाव से खाया जाता है। घर में लिट्टी चोखा बनाने के लिए आपको चाहिए-
गेहूं का आटा - 400 ग्राम (2 कप)
अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
घी - 2 बड़े चम्मच
दही - 3/4 कप
बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए
सत्तू - 200 ग्राम 
अदरक - 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 से 4
हरा धनिया - 1/2 कप बारीक कटा हुआ
जीरा - 1 छोटा चम्मच
अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
सरसों का तेल - 1 छोटा चम्मच
अचार के मसाले - 1 टेबल स्पून
नींबू - 1 नींबू का रस 
नमक - स्वादानुसार

चोखा के लिए
बैंगन 1 बड़ा
टमाटर - 250 ग्राम 
हरी मिर्च - 2 से 4 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून 
नमक - स्वादानुसार 
सरसों का तेल - 1 से 2 छोटी चम्मच

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : google

विधि
लिट्टी-चोखा बनाने के लिए सबसे पहले लिट्टी के लिए आटा तैयार कर लीजिए। इसके लिए आटे को बड़े बर्तन में छान कर निकाल लीजिए। इसे सॉफ्ट बनाने के लिए आटे में घी और बेकिंग सोडा डालना सबसे जरूरी है। इसके बाद आटे में अजवाइन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए। दही को फेंट कर आटे में मिलाएं और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। इस आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रख दीजिए।

38
Image Credit : google

लिट्टी की स्टफिंग बनाने के लिए सत्तू को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक, जीरा, अजवाइन, सरसों का तेल और अचार का मसाला डाल दें और सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लीजिए। अगर ये सूखा लगे तो इसमें 1-2 चम्मच पानी मिला दीजिए। 

48
Image Credit : google

अब लिट्टी बनाने के लिए आटे से मध्यम आकार की लोइयां तोड़ लीजिए और इसे  हाथों से थोड़ा बड़ा करके इसके ऊपर 1- 1 1/2 छोटी चम्मच लिट्टी की स्टफिंग रखें। फिर लोई को लपेट कर चारों ओर से बंद कर दीजिए। इसे दबा कर हल्का सा चपटा कर लीजिए।

58
Image Credit : google

अब एक ओवन या तंदूर गरम कीजिए, आटे की भरी हुई लोईयां इसमें डालें और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेंक लें। वैसे पारंपरिक रूप से लिट्टी को उपले पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

68
Image Credit : google

लिट्टी के साथ चोखा बनाने के लिए बैंगन और टमाटर को गैस पर यहां कंडे पर भून लें। ठंडा होने पर इनका छिलका उतार कर एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें कटे हुए मसाले, नमक, तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 

78
Image Credit : google

इसी तरह आलू का चोखा बनाने के लिए 4-5 उबले हुए आलू छील कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिए। इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिएं। आलू का चोखा तैयार है।

88
Image Credit : google

अब गरम-गरम लिट्टी को फोड़कर इसे घी में डुबोएं और आलू और बैंगन के चोखे के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी मूली में से निकाल कर फेंक देते हैं इसके पत्ते? तो भूलकर भी ना करें यह गलती, इसके होते हैं बेहतरीन फायदे

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Crispy Aloo Chips: बाजार वाले चिप्स का स्वाद अब घर पर, जानें आलू चिप्स बनाने के 3 सुपर क्रिस्पी तरीके
Recommended image2
गुजराती छुंदा से लेकर खट्टे मीठे अचार तक, आम से बनाएं ये 5 टेस्टी पिकल्स
Recommended image3
Nimbu ke Chilke ka Achar: दाल-चावल का स्वाद बढ़ा देगा नींबू के छिलकों का ये मसालेदार अचार
Recommended image4
No Milk Ice Cream: बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, गिल्ट फ्री होकर खूब खाएं
Recommended image5
Viral Video: डोसा देखकर चकराया अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, पूछा- 'ये क्या है?', वीडियो ने जीता लोगों का दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved