5 best vegetables to grow in monsoon: मानसून में कौन-सी सब्जियां सबसे तेजी से बढ़ती हैं? कम मेहनत में अच्छी पैदावार के लिए क्या उगाएं? क्या भिंडी और टमाटर बारिश के मौसम में अच्छे उगते हैं?
बारिश का मौसम बागवानी लवर्स के लिए सबसे अच्छा मौसम होता है। इस मौसम का इंतजार किया जाता है क्योंकि इस समय मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधे बहुत जल्दी लगते हैं। अगर आप भी किचन गार्डनिंग करना पसंद करते हैं, तो कम मेहनत में इस मौसम में अच्छी पैदावार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में कौन सी पांच सब्जियों आप अपने किचन गार्डन में लगा सकते हैं।

भिंडी का पौधा
भिंडी मानसून में आसानी से उगने वाली सब्जियों में शामिल है। भिंडी को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। पर्याप्त नमी या पानी मिलने पर यह तेजी से बढ़ती है। हर जून के महीने में भिंडी लगाई जाए तो कुछ ही हफ्तों में ताजी भिंडी भी मिलने लगती है।
लौकी की बेल

बारिश के मौसम में अगर आप कोई सब्जी लगाना चाहते हैं, तो लौकी की बेल चुन सकते हैं। इसकी बेल को फैलाने के लिए आप दीवार या फिर बांस की सहायता ले सकते हैं। लौकी की अच्छी पैदावार छत या बालकनी में भी हो सकती है।
और पढ़ें: गमले से टोकरी भर निकलेगी हरी मिर्च, बस उगाने का जान लें खास ट्रिक
बारिश में लगाएं मिर्च का पौधा

हरी मिर्च के पौधे मानसून में अच्छी ग्रोथ करते हैं। अगर एक बार पौधा अच्छे से लग जाए, तो लंबे समय तक ताजी मिर्च आपके घर में ही मिलती रहेगी। गमले में खाद डाले और अधिक पानी इकट्ठा होने से बचाएं।
धनिया का पौधा
धनिया कम स्पेस में भी आसानी से उगाया जा सकता है। ताजी पत्तेदार धनिया उगाने के लिए आपको सिर्फ बीजों को बीच से तोड़कर मिट्टी में डालना होगा। इसे उगाना बेहद आसान होता है।
टमाटर का पौधा
मानसून के दौरान टमाटर के पौधे भी अच्छी ग्रोथ करते हैं। अगर सही जल निकासी का ध्यान न दिया जाए, तो टमाटर के पौधे में भर भर के फल आते हैं। किचन गार्डन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
और पढ़ें: ये पौधे हैं थोड़े नखरीले, अच्छी ग्रोथ के लिए मांगते हैं सबसे ज्यादा देखभाल
