Summer Blooming Plants: गर्मियों में उगने वाले पौधों की तलाश है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 5 Flowering Plants की लिस्ट जो काम आसान करेंगे और बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे।

Easy to grow flowering plants for beginners: गार्डन की देखभाल करना आसान नहीं है। इसके लिए टाइम, मेहनत और धैर्य लगता है। प्रकृति में पेड़-पौधों की ऐसी ढेरों प्रजातियां पाई जाती हैं जो जल्दी उग जाती हैं या फिर सालों का वक्त लगाती है। अगर आपको इंतजार करना पसंद नहीं है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं कम देखभाल में लंबे समय तक खिलने वाले Flowering Plants for Home, जो सूखा सहन करने के साथ रोज पानी की डिमांड भी नहीं करते हैं। साथ ही इन्हे नर्सरी या ऑनलाइन प्लांट स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं।

ब्लैक आइड सुसन प्लांट (Black Eyed Susan Plant)

खूबसूरती और मधुमक्खियों को आकर्षित करने वाला यह पौधा गर्मी और उमस में भी जस तज बना रहे हैं। साथी ही इसे ज्यादा उपजाऊ मिट्टी पसंद नहीं है। इसे लगा रही हैं तो 5-6 घंटे धूप और इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें। वहीं, मिट्टी जल निकासी वाली चुनें। plants flowering in summer (गर्मियों) के लिए ये परफेक्ट हैं।

क्रेंसबिल जेरेनियम पौधा (Cranesbill Geranium Plan)

इस पौधो को सीधी धूप पसंद है, यह सालभर खिलने वाला पौधा है। अगर आप इसे समय-समय पर पानी दें तो फूलों की कमी नहीं होगी। यह प्लांट बैंगनी, लाल और गुलाब रंग के फूल देता है।

डायन्थस प्लांट (Dianthus Plant Care)

डायन्थस पौधे को लगाने के दौरान थोड़ी एक्स्ट्रा देखभाल की आवश्यकता होती है। इसके बाद 4-5 दिन पानी नहीं देते हैं तभी भी ये अच्छे से खिलखिला उठेगा। इस प्लांट की खूबी है कि सूखे फूल तोड़ने पर नए जल्दी आते हैं। बगिया को गुलाबी, सफेद, और लाल रंग के महकाने के लिए यह बेस्ट है। इसकी देखभाल के लिए उपजाऊ मिट्टी, धूप का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें- हर घर में ज़रूर होने चाहिए ये 5 इंडोर प्लांट्स, वरना अधूरा है आपका घर!

जीनिया का खासियत (Zinnias Plant Care Tips Outdoor)

8-10 महीने खिलने वाला जीनिया का पौधा (flowers that bloom all summer) गर्मी, सूखा और सर्दी सहन कर सकता है। आप इसे सीधे बीज से उगाएं, और 5-8 घंटे की धूप में रखें।

कोलियस प्लांट (How to take care of Coleus)

यह पौधा रंग-बिरंगे फूल नहीं बल्कि पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसे नम, उपजाऊ और जल निकासी वाली मिट्टी पसंद है। आप बिन देखभाल गार्डन में summer blooming plants प्लांट लगाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 45 डिग्री तापमान में भी नहीं होंगे खराब, गर्मियों के लिए 10 फ्लावर प्लांट

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

गर्मियों में गमले में कौन से फूल लगाएं ?

मार्च से जून तक भारत के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में रहते हैं। ऐसे में आप जीनिया, गेंदा, मॉस रोज, सदाबहार और पेटुनिया प्लांट लगा सकते हैं।

तेज गर्मी में खिलने वाले पौधे कौन से हैं ?

अगर आप 40 डिग्री तापमान में पौधा लगाना चाहते हैं तो गेंदा, पोर्टुलाका, बोगनवेलिया आदि चुनें।

12 महीने फूल देने वाला पौधा कौन सा है?

365 दिन फूल देने वाले पौधे की तलाश है तो आप विन्का, गुड़हल, बोगनवेलिया लगाएं।

कौन से पौधे लंबे समय तक फूल देते हैं?

जीनिया, गेंदा, डेलिया और कोसमॉस ऐसे पौधे हैं जो लंबे समय तक खिलते हैं और धूप सहने की क्षमता रखती हैं।