Easy Kitchen Garden Ideas: 500रु. में छत या बालकनी में किचन गार्डन बनाया जा सकता है? महंगे गमले और खाद के बिना भी कैसे उग सकती हैं भिंडी, लौकी और टमाटर? क्या किचन के कचरे से खाद बनाई जा सकती है?

बाजार में कैमिकल युक्त सब्जियां खाकर सेहत खराब करने की बजाय अब लोग किचन गार्डन का रूख कर रहे हैं। घर पर उगी सब्जियां टेस्टी होने के साथ स्वाद में भी नंबर वन होती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को लगता है मिट्टी, खाद और बीज खरीदने से लगाने तक यह मेहतन भरा होने के साथ खर्चीला काम है लेकिन ऐसा नहीं है। थोड़ी सी समझदारी और घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल कर आप 500रु. से कम खर्च में खूबसूरत सा गार्डन तैयार कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गमले की बजाय प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल

बाजार में मिट्टी के गमले से सिरेमिक गमलों की कीमत 100-700रु. तक जाती है। इसकी बजाय आप घर में पुराने तेल के डब्बों और प्लास्टिक बोतल को काटकर गमला तैयार करें। इसमें पौधा अच्छे से उगते हैं और देखने में भी प्यारे लगते हैं। इन्हें घर के अंदर, बाहर और हैंगिंग प्लांटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिट्टी और खाद फ्री में तैयार करें

महंगी पॉटिंग मिक्स सॉयल में पैसे खर्च करने की बजाय आप स्थानीय मिट्टी, नदी की रेत और घर के रसोई के कचरे ( सब्जी, अंडे और फलों के छिलकों को) कंपोस्ट की तरह इस्तेमाल करें। इससे घर पर ही आप मिट्टी तैयार कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- जंग लगी चाबियों को फेंके नहीं, घर सजाने के 5 DIY आइडिया

सब्जियों के बीज कहां से खरीदें ?

अब बारी आती है सब्जियों के बीज के तो किचन में धनिया, मेथी, टमाटर, मिर्च, मेथी, सौंफ और सरसों के बीज आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप किसी खास सब्जी का बीज लेना चाहती हैं तो स्थानीय बीज दुकानों और नर्सरी पर किफायती दामों पर ये आसानी से मिल जाएंगे।

बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां उगाएं

जून के महीने से मानसून की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान पत्तीदार सब्जियां अच्छे से बढ़ती हैं। आप घर पर भिंडी, लौकी, करेला, खीरा, लोबिया, टमाटर, मिर्च, धनिया, पुदीना आसानी से लगा सकती हैं। इसके अलावा इस्तेमाल होने वाली सब्जी जैसे हरा प्याज भी उगाएं। इसके लिए प्याज का जड़ वाला हिस्सा पानी में रख दें, कुछ ही दिनों में नई पत्तियां आ जाएंगी, अब इसे मिट्टी में लगा दें। इसी तरह लहसुन की एक कली मिट्टी में लगाएं और धीरे-धीरे पूरा पौधा तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- कबाड़ से कमाल तक, 6 यूनिक प्लांटर आइडियाज विद प्लांट

घर पर बनाएं नेचुरल खाद

समय-समय पर पौधों की अच्छी ग्रोथ और फसल के लिए खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन होम मेड फर्टीलाइजर का इस्तेमाल करें-

  • केले के छिलके की खाद- 2-3 दिन पानी में भिगोकर पौधे में डालें, इससे फल-फूल ज्यादा आते हैं
  • कंपोस्ट चाय- पुरानी गोबर खाद को पानी में मिलाकर पौधे डालें, ग्रोथ अच्छी होगी
  • अंडे के छिलके- छिलकों को सूखा पीसकर मिट्टी में मिलाएं, यह पौधों को कैल्शियम देते हैं

कीट दूर करने के लिए स्प्रे

पौधों में कीड़े लगने का खतरा हमेशा रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप DIY प्राकृतिक कीटनाशक का इस्तेमाल करें

  • मिर्च स्प्रे- तेज मिर्च को पानी में भिगोकर छान लें और पौधों पर छिड़कें
  • लहसुन स्प्रे- लहसुन को पानी भिगोकर बनाया गया कीड़े भगाता है
  • नीम स्प्रे- सूखी नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें और छिड़काल करें, ये कीट नियंत्रित करता है
  • हल्दी स्प्रे- हल्दी-पानी को उबालकर पौधे में स्प्रे करें ये कीटों संग फफूंद भी हटाता है

तो देखा, यदि आप पुराने कंटेनर, घरेलू खाद, रसोई के बीज और नेचुरल तैयार से कीटनाशक का इस्तेमाल करें तो केवल 300-500रु के कम खर्च में सक्सेसफुल किचन गार्डन की शुरुआत कर सकती हैं।