Ajwain Plant Grow Tips: घर में अगर थोड़ा सा स्पेस है, तो वहां पर आप हेल्दी हर्ब्स उगा सकते हैं। अजवाइन उसी में से एक है। कम खर्च और बिना मेहनत के इसे लगा सकते हैं।
Spice Garden Idea: अजवाइन एक औषधिय प्लांट है, जो आपके हेल्थ का ख्याल रखता है। यह पाचन को सुधारता है, पेट दर्द और गैस से राहत देता है। सर्दी-खासी में आराम और जोड़ों के दर्द में भी मदद करता है। महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द को भी दूर करने का काम करता है। इस पेन रिलिफ प्लांट को घर में लगाती हैं, तो कीड़े-मकोड़े भी आसपास नहीं भटकेंग। इसे आप छत, बालकनी में लगा सकती हैं।
अजवाइन के प्लांट के लिए मिट्टी
अजवाइन लगाने के लिए मिट्टी ज्यादा बनाया नहीं होना चाहिए। गार्डन मिट्टी में थोड़ा सा वर्मिकम्पोस्ट डालें। इसे गमले में भर दें। गमले के अंदर छेद को ओपन रखें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाएं। फिर बीज को सीधे गमले या जमीन में छींट दें और हल्का सा मिट्टी ऊपर डाल दें। मिट्टी को हल्के हाथों से टैब करें, ताकि बीज सेट हो जाए। अजवाइन की प्लाटिंग के पूरे प्रोसेस में 5 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगता है।
पानी डालकर छांव में रखें
बीज बोने के बाद हल्का पानी दें। गमले को दो दिन छांव में रखें। इसे बाद धूप में रख दें। मिट्टी में नमी बनाएं रखें। 7 दिन में गमले में से अजवाइन का प्लांट निकलने लगता है। अजवाइन का स्मेल से आपका बालकनी, आंगन महक उठेगा।
महीने में एक बार खाद डालें
अजवाइन का प्लांट लो मेंटेनेस होता है। इसमें किसी भी तरह के फंग्स या कीड़े-मकोड़े नहीं लगते हैं। इसलिए इसमें कीटनाशक का प्रयोग करने की जरूरत नहीं होती है। खाद भी आप महीने में एक बार डालें। 15 दिन पर एक दिन मिट्टी की खुदाई करें। आसपास गिरी पत्तियों को हटा दें। अजवाइन की कटाई भी करते रहें, इससे नई-नई पत्तियां निकलेंगी। दो महीने में अजवाइन के अंदर से फूल निकलने लगते हैं।
पत्तियों का उपयोग
आप अजवाइन की पत्तियों का उपयोग सब्जी, दाल में कर सकती है। इसके अलावा इसे उबालकर पी सकती है। यह वेट लॉस में सहायक होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा यह सर्दी-खासी को भी दूर रखता है। इसके अलावा जिनके जोड़ों में दर्द होता है, वो अजवाइन की पत्तियों को गर्म करके उस जगह पर रखते हैं, तो दर्द में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Rose Plant Tips: बसंत में गुलाब बड़े और सुंदर खिलेंगे, जनवरी खत्म होने से पहले 10 मिनट में करें ये काम
घर में अगर है तुलसी का पौधा, तो ये 5 जरूरी नियम याद रखें, वरना घर में धीरे-धीरे होगा कलेश
