Ant Repellent Plants for Indoor Summer Home : अगर आपके घर में चींटियों की परेशानी बढ़ गई है, तो ये इनडोर प्लांट्स एक नेचुरल और खूबसूरत उपाय साबित हो सकते हैं। सही जगह पर लगाए गए पौधे घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ छोटे कीड़ों की परेशानी भी कम कर सकते हैं।

अगर घर में बार-बार चींटियां (Ants) दिखने लगी हैं, तो सिर्फ स्प्रे और केमिकल्स ही समाधान नहीं होते। कई ऐसे इनडोर प्लांट्स भी हैं, जिनकी तेज खुशबू या नेचुरल गुण चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये पौधे सिर्फ कीड़ों को दूर रखने में ही नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती बढ़ाने और हवा को फ्रेश रखने में भी काम आते हैं। अगर आप बार-बार चींटियों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये 6 Indoor Plants ट्राय कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुदीना (Mint Plant)

चींटियों को पुदीने की तेज खुशबू पसंद नहीं आती। यही वजह है कि कई लोग घर के एंट्रेंस, किचन विंडो या बालकनी के पास मिंट प्लांट लगाना पसंद करते हैं। यह प्लांट ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता और खाने में भी काम आ सकता है।

और पढ़ें - Gardening Bizarre Hacks: चिली पाउडर डालने से गार्डन में क्या होता है? अजीबो-गरीब 5 हैक

लैवेंडर प्लांट (Lavender)

अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जो घर को खूबसूरत भी बनाए और चींटियों को भी दूर रखे, तो लैवेंडर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी तेज फ्लोरल खुशबू कई छोटे कीड़ों को पसंद नहीं आती। बेडरूम या लिविंग रूम के पास इसे छोटे पॉट में लगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

भारतीय घरों में तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व के लिए ही नहीं, बल्कि नेचुरल कीट नियंत्रण के लिए भी पसंद की जाती है। इसकी खुशबू कुछ छोटे कीड़ों और चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है। साथ ही यह घर में पॉजिटिव और फ्रेश माहौल भी देती है।

रोजमेरी प्लांट (Rosemary)

रोजमेरी एक ऐसा हर्ब प्लांट है जिसकी खुशबू काफी स्ट्रॉन्ग होती है। कुछ लोग इसे चींटियों और छोटे कीड़ों को कम करने के लिए किचन या विंडो एरिया में रखते हैं। यह खाना बनाने में भी इस्तेमाल हो सकता है।

और पढ़ें - Monsoon Gardening Hack: मानसून में गार्डन वेजिटेबल रहेंगी जिंदा? ट्राय करें 6 आसान हैक

लेमनग्रास (Lemongrass)

लेमनग्रास की साइट्रसी खुशबू कई कीड़ों को पसंद नहीं आती। यही वजह है कि लोग इसे घर के अंदर या बालकनी में छोटे गमले में लगाते हैं। यह घर को फ्रेश महक भी दे सकता है।

गेंदा (Marigold)

अगर आपके घर में धूप आती है, तो छोटे गमले में गेंदा का पौधा भी लगाया जा सकता है। इसकी खुशबू कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है और घर का कोना भी रंग-बिरंगा दिखता है।