Aprajita Flower Tips: अपराजिता पौधे को सही मिट्टी, धूप और देखभाल से उगाया जा सकता है। लेकिन इसमें अगर हम चाय पत्ती और फिटकरी डालते हैं, तो फूल ज्यादा निकलते हैं। 

आजकल लोग बेल वाले प्लांट लगाना पसंद करने लगे हैं। इसी में एक नाम अपराजिता (जिसे विष्णुकांता या शंखपुष्पी भी कहा जाता है) का भी है, जो तेजी से फेमस हो रहा है। यह प्लांट ना सिर्फ गार्डन को अपने ब्लू फूल से सुंदर बनाता है, बल्कि इससे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अपराजिता प्लांट सही देखभाल से बढ़ने तो लगते हैं, लेकिन कई बार फूल नहीं निकलता है। तो चलिए बताते हैं, प्लांट में ज्यादा से ज्यादा फ्लावर लाने के लिए क्या करना चाहिए। सबसे पहले जानते हैं, अपराजिता के प्लांट को लगाना कैसे हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपराजिता कैसे लगाएं

  • नर्सरी से पौधा खरीदें या बीज सीधे गमले में बोएं।
  • बगीचे की मिट्टी में गोबर खाद और थोड़ी रेत मिलाकर उपजाऊ मिश्रण बनाएं।
  • गमले के बीच में छोटा गड्ढा बनाकर पौधा लगाएं या बीज को लगभग 1 इंच गहराई में डालें और हल्की मिट्टी से ढक दें।
  • मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें क्योंकि जलभराव से पौधा खराब हो सकता है।
  • मान्यता के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार अपराजिता लगाने के लिए शुभ माने जाते हैं। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक लाभ देता है।

पानी, धूप और देखभाल के टिप्स

  • यह एक बेलदार पौधा है, इसलिए इसे सहारे के लिए डंडा, रस्सी या जाली जरूर दें।
  • रोजाना 6-8 घंटे धूप मिलना जरूरी है।
  • अधिक पानी देने से पत्तियां तो बढ़ेंगी लेकिन फूल कम आएंगे, इसलिए बैलेंस बनाए रखें।

अपराजिता पौधे में फूल कम आ रहे हैं, तो ये 2 चीजें डालें

  • पुरानी चाय पत्ती को पानी में उबालकर ठंडा करें और महीने में 1–2 बार पौधे में डालें। इससे फूलों की संख्या बढ़ती है।
  • 20 ग्राम फिटकरी को पानी में रातभर भिगो दें। अगले दिन इस पानी को पौधे की जड़ों के पास डालें। इससे पौधे की ग्रोथ और फूल दोनों बेहतर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: 200 रु. में बनाएं Hanging Garden, DIY प्लांटर आइडिया और बालकनी गार्डनिंग टिप्स

अपराजिता के स्वास्थ्य लाभ

  • अपराजिता की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करती है।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
  • यह बालों की मजबूती, त्वचा की सेहत और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

और पढ़ें: क्या आप भी सीधे गमले में फेंक देते हैं केले का छिलका? ऐसे करें इस्तेमाल, तभी मिलेगा जबरदस्त रिजल्ट