Camphor in Hibiscus Plant Pot: क्या गुड़हल के गमले में कपूर रखने से कीड़े नहीं लगते? जानें पौधों के पास कपूर रखने के फायदे, यह कैसे कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करता है और गुड़हल के पौधे की देखभाल के आसान गार्डनिंग टिप्स।

गर्मियों के मौसम में गुड़हल से खूब फूल मिलते हैं। अगर आप भी पूरी गर्मी इस पौधे को खिला रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर खासा ध्यान देना होगा। अक्सर देखभाल न होने पर गुड़हल के फूल खिलना बंद हो जाते हैं या पत्तियां कटी फटी दिखने लगती हैं। ऐसा कीट, चीटियों या फंगस के कारण हो सकता है। आप केवल कपूर के छोटे टुकड़े को कपड़े में बांधकर गमले में एक डंडी की मदद से टांग दें। ऐसा करने से गुड़हल का पौधा सुरक्षित हो जाएगा। जानिए पौधे में कपूर टांगने से क्या फायदे होते हैं। 

कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद 

कपूर की तेज सुगंध एफिड्स, मच्छर और कुछ छोटे कीड़ों को  गुड़हल के पौधे से दूर रखने में मदद कर सकती है। इससे गुड़हल की पत्तियों और कलियों पर कीड़े लगने का खतरा कम हो जाएगा।

फंगस और बदबू होती है कम

कपूर में हल्के एंटीफंगल गुण होते हैं। गमले के आसपास कपूर रखने से नमी से बनने वाली बदबू और कुछ फंगल समस्या भी कम हो जाती है। ध्यान रखें कि कभी भी कपूर को बिना कपड़े के पौधे में न टांगे। साथ ही पत्तियों से भी न टच कराएं।

चींटियों से बचाव 

गर्मियों में चीटिंया बहुत आती हैं। अगर गमले में चींटियां बार-बार आ रही हैं, तो कपूर की खुशबू से दूर भाग जाएंगी। चीटिंया गुड़हल की पत्तियां खा जाती हैं, जिससे पौधे को नुकसान पहुंचता है। 

और पढ़ें: Ideas Wood Plant Holder: लिविंग रूम लगेगा लाइव गार्डन, लगाएं 10 वुडन प्लांट होल्डर

मच्छरों को दूर रखने में मददगार

 कपूर की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती हैं इसलिए बालकनी से मच्छरों को भगाने के लिए भी गुड़हल के पौधे में कपूर टांग सकते हैं।  गार्डन में पौधों के पास कपूर रखने से वातावरण भी महक उठेगा।

View post on Instagram
 

इन बातों का रखें ध्यान

  • 1–2 कपूर की टिकिया को छोटे कपड़े में बांधकर गमले के किनारे टांग दें।
  • हर 7–10 दिन में कपूर बदल देना बेहतर रहता है। कपड़े के कारण कपूर उड़ जाता है, तो दोबारा कपूर लगाना न भूलें।
  • कपूर को पीसकर मिट्टी में मिलाने से बचें वरना पौधे पर बुरा असर हो सकता है।

और पढ़ें: Vertical Garden Hacks: कम जगह में चाहिए खेत जैसी हरियाली? बालकनी में ऐसे बनाएं वर्टिकल गार्डन