Air Purifier Indoor Plants: स्नैक प्लांट से पीस लिली तक, जानें कौन से पौधे घर की हवा शुद्ध रखने में मदद करते हैं, क्या यह एयरप्यूरीफायर की जगह ले सकते हैं ? इन्हें रखना चाहिए और देखभाल टिप्स।
Indoor Plants For Air Purification: घर भले हम जितना साफ क्यों न रखते हों लेकिन पेंट, फर्नीचर, क्लीनिंग प्रोडक्ट, धूल, खराब वेंटिलेशन के कारण घर में भी प्रदूषण होता है। इसे साफ करने के लिए इनडोर प्लांट मदद कर सकते हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि यह Air Purifier की जगह ले सकते हैं। अगर आप भी घर में हवा साफ करने वाले पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो यहां जानें उन पौधे की लिस्ट, कहां पर कौन सा प्लांट लगाएं, पूरी गाइड।
1) स्नैक प्लांट

Snake Plant को दुनियाभर में पॉपुलर इनडोर प्लांट माना जाता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह कम रोशनी वाली जगहों में अच्छी तरह से बढ़ता। यह भले हवा में मौजूद प्रदूषित कणों को हटाने में मददगार है, इसका मतलब ये नहीं है कि यह पूरी तरह से साफ हवा साफ कर देगा।
- किन लोगों के लिए बेहतर- पहली बार इनडोर प्लांट लगा रहे हैं तो इसे चुन सकता है।
- कहां रखें- बेडरूम-स्टडी रूम या फिर इनडायरेक्ट सनलाइट वाली जगह
2) अरेका पाम

लिविंग रूम को ग्रीन-फ्रेश लुक देने के लिए Areca Palm को विकल्प बनाया जा सकता है। इसके बड़े पत्ते हरा-भरा लुक देने के साथ ह्युमिडिटी कंट्रोल रखते हैं। इस पौधे को थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। अत्यप्रक्ष रोशनी और पानी न मिलने से यह सूख सकता है।
- किन लोगों के लिए बेस्ट- जो घर की हवा साफ करने के साथ स्टाइल चाहते हैं
- कहां रखें- लिविंग रूम या हॉल में खिड़की के पास, जहां धूप आती हो
3) पीस लिली

अगर आप फूल वाले पौधे पसंद करते हैं तो Peace Lily को चुनना बेहतर रहेगा। यह पौधा सफेद रंग के फूलों संग आता है। साथ ही हवा भी शुद्ध रखने में मदद करता है। इस प्लांट की देखभाल करना जरूरी है। मिट्टी सूखने पर यह तुरंत मुरझाकर खराब हो जाता है।
- किन लोगों के लिए बेहतर- जो लोग डेकोरेटिव और Flowering Indoor Plant की चाहत रखते हैं
- कहां रखें- पीस लिली को धूप पसंद होती है, ऐसे में ऐसी जगह चुनें जहां 5-6 घंटे की रोशनी आती है
4) मनी प्लांट
![]()
मनी प्लांट को Golden Pothos भी कहा जाता है। यह भारतीय घरों में मिलने वाला सबसे कॉमन पौधा है। घर के अंदर हो या बाहर इसकी बेलें कमाल लगती है। साथ ही इन्हें ज्यादा केयर की आवश्यकता नहीं होती है। यह कम धूप और पानी में भी अच्छे से ग्रो करता है। इसकी पत्तियां केवल प्रदूषण कम करने का काम करती हैं।
- किन लोगों के बेहतर- जिनके पास पौधों की देखभाल का समय नहीं होता
- कहां रखें- रूम, स्टडी रूम, लिविंग रूम
5) बोस्टन फर्न
अगर आप घने और हरे फॉलिज पौधे पसंद करती हैं तो इसे चुन सकती हैं। इसकी बारीक घनी पत्तियां कमाल लगता है। इस पौधे को सबसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आसपास का वातावरण बहुत ज्यादा सूखा है तो यह खराब हो सकता है।
- किन लोगों के बेहतर- अगर आप नियमित तौर पर प्लांट की देखभाल करना पसंद करते हैं तो इसे चुनें
- कहां रखें- ह्यूमिड एरिया और इनडायरेक्ट रोशनी वाली जगहों पर
क्या सच में इनडोर प्लांट प्रदूषण कम करते हैं ?
- इनडोर प्लांट घर से प्रदूषण कणों को कम करते हैं
- पूरी तरह से पॉल्यूशन कम करने में मददगार नहीं है
- इनडोर प्लांट एयर प्यूरीफायर का रिप्लेसमेंट नहीं हैं
उदाहरण- खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं को इनडोर प्लांट नहीं हटा सकते हैं। इसके लिए किचन वेंटिलेशन, चिमनी और एग्जॉस्ट लगाने की सलाह दी जाती है।
इनडोर प्लांट और एयर प्यूरीफायर में किसे चुनें ?
- अगर आप घर में ग्रीनरी लाना चाहते हैं तो इनडोर प्लांट बेस्ट हैं
- घर की हवा शुद्ध रखना मेल गोल है तो एयर प्यूरीफायर बेस्ट च्वाइस है
इनडोर प्लांट लगाते समय न करें ये गलतियां
- एक जगह ढेर सारे पौधे रखने से हवा साफ नहीं होगी
- कम पौधे के साथ वेंटिलेशन, पॉल्यूशन सोर्स का ध्यान रखें
- पौधो को डायरेक्ट धूप हैं या इनडायरेक्ट, इसका ध्यान रखें
- ज्यादा पानी देने से बचें, हर पौधे की जरूरत अलग-अलग होती है
- खराब पत्तियों को समय-समय पर हटाते रहें


