- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Succulents Plants: गुलदस्ते जितनी सुंदरता देंगे सक्यूलेंट्स प्लांट्स, कम पानी देखभाल में जाएंगे खिल
Succulents Plants: गुलदस्ते जितनी सुंदरता देंगे सक्यूलेंट्स प्लांट्स, कम पानी देखभाल में जाएंगे खिल
Succulents Plants: घर की सजावट के लिए बेस्ट सक्यूलेंट्स प्लांट्स के बारे में जानें। जेबरा हॉवर्थिया, जेड प्लांट, पांडा प्लांट और इचेवेरिया जैसे पौधे कम देखभाल में भी घर को सुंदर और आकर्षक बनाते हैं।

सक्यूलेंट्स प्लांट क्या होते हैं?
मोटी और रसदार पत्तियों वाले सक्यूलेंट्स प्लांट्स घर को सजाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसे पौधों की पत्तियां गोल, नुकीली या रोसेट शेप लिए होती हैं। अगर आप ऐसे पौधे लगाना चाहती हैं, जो कम देखभाल में भी सुंदर भी दिखें, तो सक्यूलेंट्स पौधे लगा सकती हैं। इन पौधों की पत्तियां पानी के कारण फूली होती हैं और ये दिखने में फूल या गुलदस्ते जैसी दिखती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ सक्यूलेंट्स प्लांट्स के बारे में।
इचेवेरिया
इचेवेरिया का पौधे दिखने में किसी गुलदस्ते जैसा होता है। इस पौधे की पत्तियां हरी, नीली, गुलाबी और लाल रंग होती हैं। इनके पत्ते परतदार और मोटे होते हैं, जो इन्हें अट्रेक्टिव प्लांट बनाते हैं। इन्हें इंडायरेक्ट लाइट के साथ ही मिट्टी सूखने पर पानी की जरूरत होती है।
कलानचो टोमेंटोसा प्लांट
पांडा या फिर कलानचो टोमेंटोसा प्लांट की पत्तियां रोएंदार होती हैं, जिनके किनारे भूरे रंग के होते हैं। इनकी पत्तियां इस प्रकार से फैली होती हैं, जैसे कि फूलों का बंच। ऐसे पौधों को भी तेज धूप या प्रकाश चाहिए होता है। आप इन्हें बालकनी में लगा सकते हैं। साथ ही ऐसे पौधों को कम पानी देना चाहिए।
जेड प्लांट
चमकदार पत्तियां और बोन्साई आकार के जेड प्लांट भी किसी गुलदस्ते से सुंदर दिखते हैं। इनकी पत्तियां भी पानी के कारण फूली हुई सी होती हैं। ऐसे पौधों को तेज रोशनी पसंद होती है।
और पढ़ें: Yellow Leaf Plant: ड्राइंग रूम को ब्राइट बनाएंगे ये 5 पीली+हरी पत्तियों वाले पौधे
जेबरा हॉवर्थिया
जैसे जेबरा में चित्ती होती हैं, ठीक वैसे ही जेबरा हॉवर्थिया सक्यूलेंट्स दिखते हैं। कॉम्पैक्ट आकार के कारण आप इस सक्यूलेंट्स प्लांट को डेस्कटॉप सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे साइज के कारण ये इंडोर प्लांट के रूप में बहुत पॉपुलर हैं।
और पढ़ें: Chilli Crop: खेत में मिर्च की फसल बचाने के लिए किसान ने उठाया हाई-टेक कदम
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.