Aquarium Plants for Clean Water: एक्वेरियम में पौधे लगाकर पानी को साफ रखने में मदद मिलती है। साथ ही मछलियों के लिए सबसे अच्छा वातावरण तैयार हो जाता है, जिससे मछलियां ज्यादा स्वस्थ रहती हैं।

आप सिर्फ घर की बालकनी या छत पर ही पौधे नहीं लगा सकते बल्कि घर के अंदर एक्वेरियम में भी ग्रीनरी लगा सकते हैं। यह सिर्फ एक्वेरियम को सुंदर दिखाने का काम नहीं करते बल्कि पानी में मौजूद अतिरिक्त नाइट्रोजन को भी कम करते हैं। साथ ही ऑक्सीजन बढ़ाकर मछलियों के लिए प्राकृतिक वातावरण तैयार करते हैं। इससे मछली अधिक आरामदायक और स्वस्थ महसूस करती हैं। तो अगर आप मछलियों को नेचुरल एनवायरमेंट देना चाहते हैं, तो इन पौधों का इस्तेमाल जरूर करें। आइए जानते हैं एक्वेरियम के लिए 4 बेहतरीन पौधों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनूबियास 

 कम रोशनी में पानी के अंगर प्लांट उगाना चाहते हैं, तो अनूबियास बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस प्लांट की पत्तियां मजबूत होती हैं इसलिए मछलियां इन्हें नुकसान भी नहीं पहुंचा सकती। आप इन्हें आसानी से पानी मंगा सकते हैं। एक्वेयरियम के अंदर इसे लकड़ी या सजावटी पत्थर पर बांधकर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस प्लांट की मोटी और मजबूत पत्तियां मछलियों को आराम करने के साथ छिपने की जगह भी देती हैं।

जावा फर्न

पानी की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने और मछलियों को छिपने की जगह देने के लिए आप जावा फर्न लगा सकते हैं। कम से मध्यम रोशनी में यह प्लांट ग्रो करता है। इस पौधे को CO₂ या ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती। 

और पढ़ें: टिकाऊ सीमेंट पॉट+प्लांटर डिजाइन, कम बजट में सजाएं टैरेस गार्डन

अमेजन स्वॉर्ड

अगर एक्वेयरियम बड़ा है, तो आप बड़ी पत्तियों वाला पौधा अमेजन स्वॉर्ड एक्वेयरियम में लगा सकती हैं। एक्वेरियम में प्राकृतिक लुक के साथ ये छोटी से बड़ी मछलियों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगा। 

हॉर्नवॉर्ट

एक्वेरियम में तेजी से बढ़ने वाला पौधा लगाना चाहते हैं, तो हॉर्नवॉर्ट चुन सकते हैं। ये पौधा छोटी मछलियों के लिए सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। आप ऐसे प्लांट को आसानी से नर्सरी से खरीद सकते हैं। 

एक्वेरियम में प्लांट लगाते समय सावधानियां

  • पौधों को लगाने से पहले अच्छी तरह साफ करें।
  • पत्थर या ड्रिफ्टवुड पर बांधकर पौधों को लगाएं। 
  • मछलियों के लिए पर्याप्त जगह छोड़ें ताकि वो घूम सके।
  • हर सप्ताह लगभग 20-30 प्रतिशत पानी चेंज जरूर करें।

और पढ़ें: अपराजिता के फूलों से भर जाएगी बगिया, इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल