Moss Garden in Pot: घर के गमले में मॉस, छोटे पौधों, कंकड़ और मिनिएचर डेकोरेशन से बनाएं खूबसूरत DIY Moss Garden। जानें घर पर मिनी गार्डन तैयार करने का आसान तरीका।

बारिश में अक्सर दीवार किनारे या फिर घर के खुले कोनों में काई जम जाती है। आप इस काई या मॉस का इस्तेमाल कर सुंदर गार्डन तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास बड़ा गमला है, तो छोटे पौधों, कंकड़ और मिनिएचर की मदद से मॉस गार्डन तैयार करें। इसे तैयार करना बेहद आसान होता है और थोड़ी क्रिएटीविटी से ही सुंदर लुक तैयार हो जाएगा।

DIY Moss Garden के लिए जरूरी सामान

  • चौड़ा और थोड़ा उथला गमला
  • घर में उगी हुई या फिर आर्टिफिशियल मॉस
  • अच्छी क्वालिटी की पॉटिंग सॉइल
  • छोटे आर्टिफिशियल डेकोरेटिव प्लांट
  • रंगीन कंकड़ और पत्थर
  • मिनिएचर बेंच, छोटे जानवरों की मूर्ति
  • थोड़ी रेत
  • स्प्रे बोतल
  • छोटा पौधा

और पढ़ें: घर में जगह की कमी है तो ऐसे लगाएं फूल! पानी-मिट्टी में आसानी से उगेंगे ये 5 पौधे

गमले में डालें पॉटिंग सॉइल

  • बालकनी या बगीचे में छोटे स्पेस में मिनी जंगल बनाने के लिए आपको सबसे पहले चौड़े उथले गमले का इस्तेमाल करना होगा। इस गमले में ड्रेनेज होल बना लें, तो बेहतर रहेगा।
  • अब इसमें पॉटिंग सॉइल की एक पर डालें। मिट्टी को ज्यादा दबाएं नहीं बल्कि हल्का सा प्लेन करें ताकि मिट्टी के साथ छोटे पौधों को उसे पर आसानी से लगाया जा सके।
  • अब तैयार गमले के एक हिस्से में आपको किनारे की तरफ मॉस लगाना है। इसे छोटे-छोटे हिस्से में लगाएं और फिर मिट्टी में हल्का सा दबा दें। ऐसा करने से मॉस सुखेगा नहीं और आप इस पर जब स्प्रे करेंगे तो यह हरा बना रहेगा।
  • अगर आपके पास नेचुरल मॉस उपलब्ध नहीं है, तो आप आर्टिफिशियल मॉस या ग्राउंड कवर का भी इस्तेमाल करके इसे ग्रीन ग्राउंड लुक दे सकते हैं।

छोटे पत्थरों से बनाएं रास्ता

अगर आपके पास रंगीन पेबल्स पड़े हैं, तो आप इसे अपने छोटे से जंगल में सजा सकते हैं। चाहे तो छोटे से पत्थरों को अपनी पसंद के रंग से सजा कर रेत की मदद से छोटा सा रास्ता बनाएं और रास्ते को घुमावदार रखें ताकि यह जंगल जैसे रास्ता दिखाई दे।

ऑफिस में मिनी जंगल में जेड प्लांट भी लगा सकते हैं, जो कि इसको काफी आकर्षक दिखाएगा। इस मॉस जंगल को आपको डायरेक्ट धूप में रखने के बजाय हल्की धूप वाले स्थान में रखना चाहिए। आप एक से दो दिन में इसमें स्प्रे भी कर सकते हैं ताकि पौधे खराब ना हो और इनमें हरियाली बनी रहे।

और पढ़ें: बेकार बाल्टी से बनाएं हरी-भरी बालकनी, मानसून में घर को दें खूबसूरत लुक