- Home
- Lifestyle
- Gardening
- DIY Suitcase Planter: पुराने सूटकेस से बनाएं खूबसूरत प्लांटर, एक पीस 50 गमलों को देगी प्रीमियम लुक
DIY Suitcase Planter: पुराने सूटकेस से बनाएं खूबसूरत प्लांटर, एक पीस 50 गमलों को देगी प्रीमियम लुक
DIY Suitcase Planter: सूटकेस जब पुराना या टूट जाता है, तो उसे कौड़ियों के भाव कबाड़ी में बेच देते हैं। लेकिन सूटकेस से आप सुंदर और यूनिक प्लांटर बना सकते हैं। इंडोर और आउटडोर आपके गार्डन को प्रीमियम लुक देगा।

घर में रखा पुराना सूटकेस अगर बेकार लग रहा है, तो उसे फेंकने की बजाय क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करें। आजकल DIY गार्डन डेकोर काफी ट्रेंड में है और पुराने सूटकेस से बने प्लांटर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा एक विंटेज सूटकेस प्लांटर आपके गार्डन, बालकनी या टैरेस की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकता है। खास बात ये है कि एक यूनिक सूटकेस प्लांटर महंगे गमलों प्रीमियम लुक देगा।
क्यों खास है सूटकेस प्लांटर?
पुराने सूटकेस का विंटेज लुक गार्डन को बेहद स्टाइलिश और एस्थेटिक बनाता है। इसमें आप अलग-अलग तरह के फूल, सक्युलेंट्स या छोटे इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। यह कम जगह में ज्यादा ग्रीनरी दिखाने का शानदार तरीका भी है।
सूटकेस में उगाए वेजिटेबल
सूटकेस में आप सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आपके पास ट्रॉली वाला बड़ा सा सूटकेस है, तो उसे पहले अपने पसंद के रंग से कलर कर दें। फिर अगर गहराई ज्यादा रखना है, तो ऊपर से कटिंग करके मिट्टी भरे और प्लांट लगाएं। अगर चौड़ी चाहिए, तो हॉरिजॉन्टल काटकर मिट्टी भरकर प्लांट लगाएं। बता दें कि मिट्टी भरने से पहले इसमें चारों तरफ से पॉलिथिन लगा दें। कुछ छेद छोड़ें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
सूटकेस में लगाएं सक्युलेंट्स प्लांट
सूटकेस की चौड़ाई का इस्तेमाल सक्युलेंट्स लगाने में कर सकते हैं। सूटकेस को ओपन करके सीमेंट के घोल से फिक्स कर दें। चारो तरफ भी लेप लगाकर इसे मजबूत करें। पेंदी में छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि पानी निकल जाए। इसमें सक्युलेंट्स लायक मिट्टी भरें और एक साथ कई प्लांट लगाएं। यह एक बुके की तरह दिखेगा।
Wall Mount Shelf Rack:बिना दीवार में होल के 30 सेकंड में लगाएं स्टाइलिश शेल्फ, घर मिलेगा मॉडर्न लुक
इंडोर प्लांट को दें सूटकेस का साथ
अगर आपके पास विंटेज सूटकेस है, तो उसे बाहर रखने की बजाय इंडोर डेकोर में इस्तेमाल करें। यह आपके घर को बेहद एस्थेटिक और यूनिक लुक देगा। सूटकेस को टेबल के ऊपर रखें और उसकी नीचे की पेंदी को सीमेंट के घोल से मजबूत कर दें। इसके बाद उसमें मिट्टी भरें और अपने पसंदीदा इंडोर प्लांट्स लगाएं। कोशिश करें कि एक-दो नहीं, बल्कि कई तरह के छोटे-बड़े प्लांट्स साथ लगाएं, ताकि वह एक खूबसूरत ग्रीन बुके जैसी वाइब दे।
और पढ़ें: स्टाइलिश 6 हेयर एक्सेसरीज, 1st वत्र सावित्री व्रत में लगाकर फ्लॉन्ट करें ब्यूटी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.