Thermocol planter ideas: महंगे-महंगे प्लांट पॉट्स खरीदकर थक चुकी हैं तो आप 20रु के थर्माकोल से बनाएं स्टाइलिश मिनी प्लांटर्स। जानें आप कैसे घर पर बना सकेते हैं कम बजट में एस्थेटिक लुक आइडियाज।

आजकल इनडोर प्लांट्स का ट्रेंड बढ़ गया है। यह हवा शुद्ध करने के साथ होम डेकोर का भी काम करते हैं। वैसे तो प्लांट्स के साथ एस्थेटिक गमले का ट्रेंड है, हालांकि इन्हें खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता है। अगर आप भी घर के लिए पॉट्स तलाश रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा पीस लेने के लिए जेब एलाऊ नहीं कर रही हैं तो 20रु. वाले थर्माकोल से बनाएं खूबसूरत मिनी प्लांटर्स, जो घर के अंदर कमाल लगेंगे। आप इनमें सक्युलेंट, कैक्टस और जेड प्लांट लगा सकते हैं। यहां देखें कुछ ऐसे ही आइडियाज जो काम आसान करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंपल क्यूब प्लांटर

यह सबसे Easy DIY Planter है। सबसे पहले थर्माकोल को क्यूब आकार में काट लें। अब बीच का हिस्सा खोखला कर दें, ताकि छोटे पौधो रख सकें। अब किनारों को सैंडपेपर की हेल्प से शार्प बनाएं। स्टाइलिश बनाने के लिए काला या पेस्टल कलर से पेंट करें। इनमें पानी वाले पौधे बिल्कुल मत लगाए, इसकी बजाय आप अंदर सा छोटा प्लास्टिक कप रख सकती हैं। साथ में वर्निश संग लुक कंप्लीट करें।

हैंगिंग बॉल थर्माकोल बॉल प्लांटर

थर्माकोल की मदद से आप खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर भी बना सकती हैं। सबसे पहले थर्माकोल बॉल लें और उसका आधा हिस्सा काट लें, अब बीच का पार्ट निकालते हुए खोखला कर दें। लग्जरी लुक देने के लिए टेक्चर या स्टोन फिनिश पेंट करें। किनारों पर छोटे-छोटे छेद करते हुए रस्सियां लगाएं। आप इसके अंदर सीधा पौधा लगाने की बजाय नर्सरी पॉट रखें, ये मॉडर्न लगने के साथ Hanging Basket का खर्चा भी बचाता है। इनमें आप मनी प्लांट, आइवी जैसे पौधे लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- झुर्रियों नहीं हेयरस्टाइल पर नजर ! चुनें भाग्यश्री से 7 लुक

थर्माकोल कंक्रीट प्लांटर

कंक्रीट स्टाइल नाने के लिए आपको जरूरत होती, थर्माकोल कंटेनर, ग्रे ऐक्रेलिक या सीमेंट टेक्चर पेंट। मॉड पॉज या व्हाइट गोंद संग स्पंज ब्रश सबसे पहले थर्माकोल कंटेनर लें। अगर नहीं है तो आप इसे घर पर बना सकती हैं। अब किनारों सो रफ और अनइवन शेप देते हुए मजबूती के लिए गोंद की कोटिंग करें। आखिर में स्पंज की हेल्प से कंक्रीट लुक दें। कलर से डिजाइन बनाकर रियल अफैक्ट दें और सूखने रख दें।

ये भी पढ़ें- Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके

थर्माकोल प्लांटर से बनाने के आसान टिप्स

  • थर्माकोल में सीधे पानी पड़ने से ये घुल सकता है, ऐसे में लाइनर या नर्सरी पॉट्स का यूज करें
  • थर्माकोल में कभी भी सीधे पानी मत डालें
  • पेंट किए हिस्सो प वर्निश या गोंद की कोटिंग करें
  • ज्यादा गर्मी वाली जगहों पर न रखें
  • ये हल्के प्लांटर शेल्फ और वॉल डेकोर के लिए परफेक्ट रहते हैं