DIY Water Plant Wall Decor Ideas: वॉटर प्लांट से दीवार सजाने के 8 आसान और ट्रेंडी आइडिया जानें। हैंगिंग बॉटल, वॉल प्लांटर, ट्रेलिंग वाइन और DIY डेकोर से घर को दें नेचुरल और स्टाइलिश लुक।

घर में कम स्पेस होने पर आप सुंदर वॉटर प्लांट घर में सजा सकते हैं। ऐसे प्लांट को न तो धूप की जरूरत पड़ती है और न ही मिट्टी की। तो बिना मिट्टी वाले प्लांट्स से घर सजाने के लिए आपको यूनिक टिप्स जान लेने चाहिए ताकि कम स्पेस को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। जानिए वॉटर प्लांट डेकोर आइडिया के बारे में जानकारी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो फ्रेम में सजाएं वॉटर प्लांट

वॉटर प्लांट को दीवार में सजाने के लिए आप फोटो फ्रेम की मदद ले सकते हैं। एक लकड़ी के फोटो फ्रेम में पतला मेटल जाल लगाएं। अब इस फोटो फ्रेम में आप कांच की बोतल में पानी भरकर विभिन्न प्रकार के प्लांट सजा सकते हैं। इसकी सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए साथ में लाइटिंग भी लगाएं। जब लाइट चलेगी, तब यह प्लांट और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई पड़ेंगे।

हैंगिंग बॉटल डेकोर

वॉटर प्लांट को दीवार में टांगने के यूनिक तरीकों में एक है जूट की रस्सी से उसे हैंग करना। आप लकड़ी की टहनी को दीवार में टांगकर उसमे वॉटर बॉटल में टांगे। कांच की बॉटल में ऐसी हैंगिग दिखने में लिविंग रूम की सुंदरता 2 गुनी बढ़ा देगी। साथ में जूट की डिजाइनर रस्सियों का इस्तेमाल कर खूबसूरती बढ़ाएं। 

वॉल माउंटेड प्लांटर 

मार्केट में मिलने वाले छोटे-छोटे वॉल प्लांटर का इस्तेमाल यूज आप वॉल माउंटेड प्लांटर बनाने में कर सकते हैं। कमरे में एक लाइन या ग्रिड पैटर्न में प्लांटर लगाएं और पानी वाले पौधों को सजाएं। 

ट्रेलिंग वाइन डिजाइन 

प्लांट को एक पॉट में लगाकर बेल को दीवार पर फैला सकते हैं। बेल को सपोर्ट देने के लिए क्लिप या वायर का यूज करें। वायर को आप अपनी पसंद का शेप जैसे कि हार्ट, सर्कल, वेव नेचुरल वॉल आर्ट जैसा डिजाइन दे सकते हैं। टेलिंग वाइन डिजाइन सिंपल कमरे को भी मॉर्डन लुक देता है। 

और पढ़ें: Chini Mitti Planters: चीनी मिट्टी के ट्रेंडी प्लांटर्स डिजाइन, गार्डन-बालकनी के लिए चुनें क्लासी पीस

मैक्रेम हैंगिंग प्लांट

हैंडमेड मैक्रेम होल्डर प्लांट बोहो और एस्थेटिक वाइब के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप न सिर्फ लिविंग रूम बल्कि बेडरूम या विंडो के पास सुंदर दिखने वाले वॉटर प्लांट को लगा सकते हैं। अगर चाहे तो इसी स्टाइल में मिट्टी के प्लांट को गमले में भी लगा सकते हैं।

और पढ़ें: Golden Metal Planter: लिविंग रूम को दें सोने सा टच! इंडोर प्लांट के लिए 8+बेस्ट गोल्डन मेटल प्लांटर