Field vs Pot Gardening: क्या पौधे जमीन में लगाने चाहिए या गमलों में? जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार किस विकल्प में मिलते हैं ज्यादा फल, बेहतर ग्रोथ और कम मेहनत। अगर आप भी गार्डनिंग शुरू करने जा रहे हैं, तो यह जानकारी सही फैसला लेने में आपकी मदद करेगी।
Field vs Pot Gardening: गार्डनिंग शुरू करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पौधे जमीन में लगाएं या गमलों में। कई लोग बिना सही जानकारी के गार्डनिंग शुरु कर लेते हैं, जिससे पौधों की ग्रोथ और प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार किस विकल्प में ज्यादा फल, कम मेहनत और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं ये बताएंगे।
जमीन में बागवानी कब होती है सबसे बेहतर?
यदि आपके पास खुली जगह और अच्छी मिट्टी उपलब्ध है, तो जमीन में पौधे लगाना फायदेमंद माना जाता है। जमीन में जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलता है, जिससे पौधे मजबूत बनते हैं और फल-सब्जियों का प्रोडक्शन भी बेहतर हो सकता है। बड़े आकार के पौधों और लंबे समय तक उगने वाली फसलों के लिए यह बेस्ट है।
गमलों में गार्डनिंग के क्या हैं बड़े फायदे?
गमलों में गार्डनिंग उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास कम जगह है, जैसे बालकनी, टैरेस या छोटा आंगन। इसमें मिट्टी, पानी और खाद को कंट्रोल करना आसान होता है। मौसम बदलने पर गमलों को सेफ जगह पर भी रखा जा सकता है, जिससे पौधों की देखभाल आसानी से हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- पौधों को मिल रहे तंबाकू से गजब के फायदे! जानें जबलपुर की गार्डनर रुम्पा रावत से
किस विकल्प में ज्यादा मेहनत और खर्च आता है?

जमीन में शुरुआत के समय मिट्टी तैयार करने में ज्यादा मेहनत लग सकती है, लेकिन बाद में बार-बार पानी देने और रिपॉटिंग जैसी जरूरत कम होती है। वहीं गमलों में नियमित सिंचाई, समय-समय पर मिट्टी बदलना और पौधों को बड़े गमले में शिफ्ट करना पड़ सकता है। हालांकि छोटे लेवल की गार्डनिंग के लिए गमले ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं।
एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि आपके पास पर्याप्त खुली जमीन है और आप अधिक मात्रा में सब्जियां या फल उगाना चाहते हैं, तो जमीन में बागवानी बेस्ट है। वहीं सीमित जगह, आसान रखरखाव और डेकोर पौधों के लिए गमले ज्याद यूजफुल साबित होते हैं। सही चुनाव आपकी उपलब्ध जगह, समय और बागवानी के उद्देश्य पर डिपेंड करता है।
इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening: सावन में शनि का पौधा लगाना क्यों माना जाता है शुभ, जानिए इसकी केयर का सही तरीका
