Water Plants for Glass Container Gardening: क्या सिर्फ छोटे कांच के ग्लास-जार से घर को लग्जरी लुक दिया जा सकता है? ऐसा कौन सा पौधा है जो पानी में उगता है और महीनों तक खूबसूरती बनाए रखता है? कम जगह और बिना ज्यादा देखभाल के कौन से 7 पौधे घर का लुक बदल सकते हैं?

घर को एस्थेटिक और स्टाललिश दिखाने के लिए आजकल पौधे लगाना का ट्रेंड है। अगर आप भी इनडोर प्लांट लगाना पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा देखभाल के साथ गमले रखने की जगह नहीं है तो हम बिल्कुल सही जगह आए हैं। दरअसल, आजकल Glass Gardening भी खूब पसंद की जा रही हैं, जो कांच के ग्लास में वाटर प्लांट लगाए जा सकते हैं। खास बात है कि ये बहुत ही कोजी और प्रीमियम लुक देते हैं और इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होते हैं। ऐसे में यहां देखें उन प्लान्ट की लिस्ट जो आपके छोटे कांच के ग्लास-कंटेनर के लिए बेस्ट रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. रेड रूट फ्लोटर

ग्लास जार और रंगीन पौधों का कॉम्बो कोजी और वर्सेटाइल लुक देता है। आप भी ऐसा ही कुछ लगाना चाहती हैं तो रेड रूट फ्लोटर को विकल्प बनाएं। तेज रोशनी पर इसकी हरी पत्तियां गहरे लाल रंग में बदल जाती हैं। आप इसे आसानी से पानी में लगा सकते हैं।

2. फेयरी मॉस

यह बहुत ही छोटा और तैरता हुआ फर्न है जो पानी में अच्छे से खिलता है। इसकी खासियत है कि यह हवा से नाइट्रोजन प्राप्त करने वाली बैक्टिरिया के साथ मिलकर जिंदा रहता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।

3. ड्वार्फ बेबी टियर

अगर आप ग्लास को ग्रीन सीनरी में बदलना चाहते हैं तो डवार्फ बेबी टियर प्लांट बेस्ट है। यह बहुत घनी लगती हैं, जो छोटे से कांच के ग्लास में टेरारियम यानी प्राकृतिक जंगल जैसा रूप देंगे।

ये भी पढ़ें- ₹10 का सफेद लिक्विड पौधों के लिए अमृत, दोगुना तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ !

4. एनूबियास नाना पेटाइट

अगर आप पहली बार ग्लास गार्डनिंग करने जा रहे हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं। यह पौधा शुरुआती लोगों के लिए अच्छा है। इसकी गहरे रंग की छोटी-छोटी पत्तियां लंबे वक्त हेल्दी रहती हैं और इन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है।

ये भी पढ़ें- 500 रु. में किचन गार्डन की शुरुआत कैसे करें? 6 हैक्स करेंगी काम आसान

5. वाटर स्पैंगल्स

पानी में उगने वाला ये पौधा बहुत ही यूनिक है। इसकी पत्तियों पर छोटे-छोटे बाल होते हैं जो पानी को पानी को जड़ों से रखते हैं और ये पानी में तैरता है। इसके अलावा यह पानी से खुद पर खुद पोषक तत्व लेता रहता है, जिससे जार का पानी जल्द गंदा नहीं होता।

6. स्ट्रिंग ऑफ टर्टल्स

इस पौधे की पत्तियां कछुए के खोल जैसी दिखाई देती हैं, जिस वजह यह स्ट्रिंप ऑफ टर्टल के नाम से जाना जाता है। पौधी खासियत उसका घनापन है, ये धीरे-धीरे पनपता है और दिखने में बहुत सुंदर लगता है।

7. हार्ट फर्न

Heart Fern Plant की खासियत चमकदार पत्तियां होती हैं जो इसे बाकी पौधे से अलग बनाती हैं। हरे पत्तों और गहरे रंग के तनों का कॉम्बिनेशन कांच के जार को प्रीमियम और वर्सेटाइल लुक देता है।

कांच के जार में पौधे की देखभाल कैसे करें ?

  • हमेशा साफ और RO वाटर का इस्तेमाल करें
  • पौधों को जरूरत पड़ने पर ही खाद दें
  • सूखी-सड़ी पत्तियों को हटा दें
  • जार को तेज धूप से बचाएं
  • नमी का संतुलन बनाए रखें
  • समय-समय पर पौधों की स्थित जांचते रहें

नोट- ग्लास जार प्लांटर को कभी सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए। कांच सूर्य की गर्मी को अपने अंदर स्टोर कर लेता है, जिससे तापमान बढ़ जाता है और पौधे खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें ऐसी जगह रखें जहां इनडायरेक्ट सनलाइट नहीं आती हो।