Tulsi plant drying reasons: गर्मियों में गलत देखभाल के कारण तुलसी का पौधा पीला और सूखा हो सकता है। जानें तुलसी के साथ की जाने वाली 4 आम गलतियां और गर्मियों में पौधे को हरा-भरा रखने के आसान टिप्स।
भारतीय घरों में धार्मिक महत्व और औषधीय गुणों के कारण तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। तुलसी प्लांट घर में सकारात्मकता बनाए रखता है। गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवाएं और गलत देखभाल से ये जल्दी सूख भी जाता है। जानिए तुलसी के पौधे की देखभाल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

गर्मियों में अधिक पानी देने की भूल

मौसम चाहे गर्मी का हो .या फिर सर्दी का, पौधों को पानी जरूर देना चाहिए। लेकिन गर्मी के मौसम से अधिक पानी देने की गलती हरे भरे पौधे को सुखा भी सकती है। तुलसी में तभी पानी दें, जब मिट्टी ऊपर से सूखी दिखे। सुबह और शाम थोड़ा पानी जरूर दें।
ज्यादा धूप में तुलसी को रखना
आप तुलसी को हल्के धूप और छांव वाले स्थान में रख सकते हैं। भले ही तुलसी के पौधे को धूप पसंद हो लेकिन तेज धूप और गर्म हवा पौधे पर बुरा असर डालती है। आपको तुलसी को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां 4 घंटे की धूप रहे और उसके बाद छांव। ऐसा करने से पौधा तेज धूप से भी बचा रहेगा और गर्मी का बुरा असर भी नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें: Mom को फूलों से नहीं, इस बार Stylish Planters से करें Surprise, गार्डनिंगल लविंग मॉम होंगी हैप्पी
गमले का ड्रेनेज फंक्शन खराब होना
तुलसी के पौधे को जिस भी गमले में लगाएं, उसमें ड्रेनेज फंक्शन जरूर चेक कर लें। अगर गमले में ड्रेनेज सही नहीं होगा, तो पानी जड़ों में जमता जाएगा। इसके कारण फंगल प्रॉब्लम भी हो सकती है और रूट को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा ड्रेनेज वाले गमले का इस्तेमाल करें और चेक करते रहे कि उससे पानी निकल रहा है या नहीं।
सही मिट्टी चुनाव न करना
सुखी या खराब मिट्टी का इस्तेमाल अगर तुलसी के पौधे में किया जाएगा, तो पोषण कम होने की वजह से भी पौधा सूख जाएगा। गर्मियों में पौधे को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर खाद और कंपोस्ट मिला सकते हैं। इससे न सिर्फ मिट्टी सॉफ्ट रहती है बल्कि पौधे को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं। तुलसी के पौधे को गर्मी में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। आप इसे न्यूट्रीशन वाली मिट्टी, संतुलित धूप और सही गमले का इस्तेमाल कर हरा भरा बनाए रख सकते हैं।
