Grow Basil From Stem: बेसिल की छोटी स्टेम को फेंकने की बजाय जार में लगाकर नया पौधा उगाएं। जानिए पानी में कटिंग से जड़ें निकालने से लेकर मिट्टी में लगाने और पौधे को घना बनाने का आसान तरीका।

अगर आप अपने खाने में स्वीट बेसिल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है। आप मार्केट से लाई बेसिल के छोटे और स्वस्थ तने से भी आसानी से घर में नया और घना पौधा उगा सकते हैं। खास बात यह है कि आपको शुरुआत में मिट्टी या फिर गमले की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि कैसे स्वीट बेसिल प्लांट को घर में ही आसानी से स्टेम की मदद से उगाया जा सकता है।

सही बेसिल स्टेम का करें सलेक्शन

मार्केट से लाई गई बेसिल की स्टेम हेल्दी होनी चाहिए और पत्तियां भी हरी दिखनी चाहिए। ज्यादा मुलायम सूखी या पीले स्टेम का इस्तेमाल करने से बचें। करीब 4 से 6 इंच लंबी कटिंग बेस्ट रहेगी।

बेसिल की कटिंग करें रेडी

View post on Instagram

बेसिल कटिंग के लिए आपको एक कैंची की जरूरत पड़ेगी। तने के जिस स्थान में गांठ या नोड हो, उसके ठीक नीचे कट लगाएं। कटिंग के नीचे हिस्से की पत्तियां हटा दें और ऊपर कुछ पत्तियां रहने दें। आप कांच के जार में पानी भर लें और इस कटिंग को पानी में डुबो दें। ध्यान रखें की पत्ती वाला हिस्सा ऊपर रहे। आपको जार में इतना पानी रखना चाहिए ताकि वह भरा रहे और पत्तियां डूबने से बच जाएं। ऐसा करके आप पत्तियों को सड़ने से बचा सकते हैं।

रोशनी में रखे कटिंग

आपने जिस जार में पानी भरकर कटिंग रखी है, उस जार को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पर इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो। आप इसे खिड़की के पास भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें तेज और सीधी धूप न पड़े। रोजाना करीब 15 दिनों तक जाप का पानी बदलते रहे।

गमले में लगाएं प्लांट

जार में करीब 15 दिनों बाद छोटी सफेद जड़ें निकलना शुरू हो जाएंगी। जब जड़ें अच्छी तरह विकसित हो जाएं और कटिंग मजबूत लगे, तब इसे मिट्टी में लगा दें और खुले स्थान में रखें। 1 महीने बाद ही बेसिल प्लांट घना हो जाएगा।

और पढ़ें: Mehndi Plant Growing Tips: मेहंदी का पौधा लगाने का सही सीजन कौन सा है? कटिंग और बीज का पूरा राज

बेसिल प्लांट की देखभाल

  • कटिंग के लिए हमेशा स्वस्थ और ताजा स्टेम ही चुनना चाहिए।
  • पानी में रखे पत्तों को हटा करजार को साफ रखें और पानी रोजाना बदलें।
  • जड़ें निकलने से पहले कटिंग को मिट्टी में लगाने की जल्दबाजी न करें।

और पढ़ें: Cute Planters: मिट्टी के झंझट से आजादी ! घर को नया लुक देंगे 5 सस्ते और सुंदर प्लांटर्स