Grow Lotus in plastic tub: पुराने प्लास्टिक टब को फेंकने के बजाय उसमें उगाएं खूबसूरत कमल और बालकनी में बनाएं मिनी पॉन्ड लुक। जानिए कमल उगाने का आसान तरीका, सही मिट्टी, पानी और देखभाल के जरूरी टिप्स।

घर में अगर पुराने प्लास्टिक के टब पड़े हैं, तो आप उन्हें फेंकने के बजाय बालकनी में सुंदर मिनी पॉन्ड लुक क्रिएट कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में प्लास्टिक टब में पानी भरकर कमल उगाए जा सकते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि कमल घर के अंदर उगाना पॉसिबल नहीं है, जबकि ये बात गलत है। आप बड़े प्लास्टिक टब में आसानी से कमल ग्रो कर सकते हैं। मिनी पॉन्ड लुक के लिए टब के किनारे पेबल्स या रंगीन पत्थर रखें और कम स्पेस को सजा लें। जानिए किन स्टेप्स की मदद से प्लास्टिक टब में कमल ग्रो कर सकते हैं।

सही टब का करें चुनाव

बाककनी में कमल उगाने के लिए कम से कम 12–18 इंच गहराई का टब लें। चौड़ा टब कमल के लिए बेहतर होता है ताकि कमल के पत्ते फैल सकें और अच्छी तरीके से ग्रो करें।

कमल उगाने के लिए मिट्टी करें तैयार

कमल को पानी के साथ मिट्टी की भी जरूरत पड़ती है। गार्डन की भारी मिट्टी (clay soil) लें और केमिकल वाली खाद के बजाय गोबर की सड़ी खाद मिलाएं। मिट्टी को टब में 5–6 इंच तक भर लें।

लगाएं कमल के बीज या रूट

कमल उगाने के लिए आप कमल के बीज या फिर रूट (Rhizome) का इस्तेमाल कर सकते हैं। टब में भरी मिट्टी में कमल की जड़ को मिट्टी में हल्का दबाएं। जड़ को मिट्टी में दबाने की गलती न करें। अगर बीज है, तो हल्का रगड़कर पानी में डालें। जब 5–7 दिन में अंकुर निकलेंगे, तब इसे टब वाली मिट्टी में लगाएं।

और पढ़ें: Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस

सावधानी से टब में भरे पानी

अब टब में भरी मिट्टी के ऊपर धीरे-धीरे पानी डालें।पानी की गहराई 4–8 इंच तक होनी चाहिए। पहले कम पानी डाले और फिर थोड़े दिनों बाद बढ़ाएं।

30 दिनों में उग जाएगा कमल

प्लास्टिक टब को रोज 5–7 घंटे धूप में रखें। 10–15 दिन में पानी बदलें। साथ ही सूखे पत्ते हटाते रहें। महीने में 1 बार ऑर्गेनिक खाद डाल सकते हैं, ताकि कमल की ग्रोथ अच्छी हो।रूट से लगाए कमल 30–50 दिन में खिल जाएंगे, वहीं बीज से लगाए कमल उगने में 2–3 महीने तक का समय लगता है।

और पढ़ें: Guitar Gardening Easy Ideas: म्यूजिक और हरियाली का संगम, पुराने गिटार से बनाएं मिनी गार्डन