Nandini Flowers in Summer: भीषण गर्मी में नंदिनी फूल  को कैसे स्वस्थ रखें? नंदिनी के पौधे के लिए कैसी मिट्टी सबसे अच्छी होती है? नंदिनी में ज्यादा फूल पाने के लिए कौन सी खाद डालें?

भीषण गर्मी में भी अगर बालकनी को खूबसूरत रंगों के फूलों से सजाना चाहते हैं, तो बिना कांटे वाले गुलाब जैसे दिखने वाले नंदिनी फूल लगा सकते हैं। इस फूल को लिसिएंथस (Lisianthus) भी कहा जाता है। इस तरह का हर पौधे में आपको विभिन्न रंगों के फूल मिल जाएंगे, जो समर रोज के नाम से जाने जाते हैं और खूब पसंद किए जाते हैं। गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग फूलों वाले पौधों को इग्नोर करते हैं लेकिन नंदिनी का पौधा बेस्ट ऑप्शन है। तो आईए जानते हैं सफेद और पर्पल कलर के फूलों वाले पौधे को कैसे लगाया जाए?

गमले के साइज का रखें ध्यान

 नंदनी का पौधा लगाने के लिए आपको करीब 10 से 12 इंच का गमला चुनना होगा और इसमें निकासी के लिए चेक करना होगा। अगर पौधा बड़ा लग रहा हैं, तो इसे बड़े गमले में भी शिफ्ट कर सकते हैं।

मिट्टी करें तैयार

नंदिनी पौधे में मिट्टी तैयार करने के लिए 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 25% गोबर की खाद और 25 परसेंट रेत या कोकोपीट को मिलाकर तैयार करें।

और पढ़ें: Balcony Garden Decor Ideas: बालकनी गार्डन के खाली वॉल दिखेंगे स्टाइलिश, डेकोर के ये आइडिया हैं बड़े कमाल

नर्सरी से खरीदें छोटा पौधा

नंदिनी का पौधा लगाने के लिए आप नर्सरी से छोटा पौधा खरीद कर ला सकते हैं और उसमे मिट्टी में लगा दें। पौधा लगाने के तुरंत बाद अच्छी तरीके से मिट्टी सेट करें। नंदिनी के पौधे को सीधी धूप चाहिए होती है, तो रोजाना 4 से 6 घंटे की धूप जरूर दें। पौधे को बालकनी में ऐसे स्थान पर रखें जहां पर कुछ समय के लिए धूप आती है।

खाद का जरूर करें इस्तेमाल

जब आप पौधे में 20 से 30 दिन में गोबर की खाद या सरसों की खली डालेंगे तो, इसका असर दिखने लगेगा। पौधों में फूल तेजी से बढ़ने लगेंगे। ध्यान रखिए कि भीषण गर्मी में मिट्टी को पूरी तरह सूखने ना दें और पानी देने का ध्यान जरूर रखें।

और पढ़ें: Rice-Daal Water Fertilizer: चावल-दाल को धोकर पानी फेंके नहीं, पौधे की ग्रोथ के लिए यूं करें इस्तेमाल