Natural Fertilizer for Plants: गुड़, दाल और अंडे के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? होममेड माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर से पौधों को क्या फायदा? पौधों में घरेलू फर्टिलाइजर कितनी बार और कैसे डालें?

 पौधों को रोजाना पानी देना ही पर्याप्त नहीं होता है, उन्हें पोषण के लिए खाद की भी जरूरत पड़ती है। बाहरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर खरीदने पर महंदे पड़ते हैं और हर किसी के लिए खरीद पाना संभव नहीं होता है। कम खर्चे में आ घर में ही आसान उपाय की मदद से घरेलू फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। घर में कई सारी ऐसी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें मिलाकर माइक्रोन्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है। पौधों को समय-समय पर खाद देने पर फूल और फल भी जल्दी आते हैं। इसके लिए आपको कुछ दाल, अंडे के छिलकों के साथ कुछ और चीजों को मिक्स करने की जरूरत पड़ेगी। जानते हैं कि घर में माइक्रोन्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

कैसे तैयार करें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर?

  • 2 चम्मच गुड़
  • 1 मुट्ठी दाल (मूंग या मसूर)
  • 4 से 5 अंडों के छिलके
  • 2 केले के छिलके
  • 1 लीटर पानी

घर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर बनाने की विधि

  • सबसे पहले दाल को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब अंडे के छिलकों के अच्छे तरीके से धोकर सुखा लें और पीस लें।
  •  केले के बचे छिलकों को काट लें।
  • अब प्लास्टिक या फिर कांच के कंटेनर में ऊपर तक पानी डालें। इसमें आपको गुड का छोटा टुकड़ा, भीगी हुई दाल और अंडे के छिलकों का पाउडर, केले के छिलके डालने हैं।
  • कंटेनर को करीब 5 से 7 दिन तक छाया में ढक कर रखें। इसे किसी कपड़े से ढक दें। रोजाना एक बार मिश्रण को जरूर हिलाएं।
  •  एक भाग घोल में पांच भाग पानी मिलाकर माइक्रोन्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर तैयार करें। इसे आपको हफ्ते में एक से दो बार पौधों में डालना है। 

और पढ़ें: ट्री स्टम्प प्लांटर से दें गार्डन को न्यू लुक, 5 आइडिया से बदलेगी बगीचे की रंगत

होममेड माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर डालने के फायदे

  1. होममेड माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का इस्तेमाल करने से पौधों के जड़े मजबूत होती हैं। दाल में मौजूद नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व पौधे को मजबूत बनाते हैं।
  2.  अंडे के छिलकों में भरपूर कैल्शियम होता है, जो प्लांट सेल्स को मजबूत करते हैं और पत्तियां भी स्वस्थ होती हैं।
  3.  केले के छिलकों में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे कि फूलों की संख्या बढ़ाने और फलों की गुणवत्ता बढ़ाने मदद मिलती है।
  4.  गुण प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीवों के लिए भोजन का काम करता है। इससे मिट्टी फर्टाइल होती है। अगर आप घर में बने फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करेंगे, तो पौधों को पोषण मिलेगा और पत्तियां चमकदार बनेंगी।

होममेड माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर घोल को महीने में दो बार से ज्यादा उपयोग न करें क्योंकि अगर बहुत अधिक मात्रा में फर्टिलाइजर पौधों में डाला जाएगा, तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

और पढ़ें: Garden Tips: गार्डन में लाना चाहते हैं रंग-बिरंगे ढेरों पक्षियां, तो अपनाएं ये तरकीब